बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी दी है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद जानकारी सामने आ रही है कि आलिया भट्ट भी क्वॉरंटाइन में हैं। इसके अलावा Gangubai Kathiawadi फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर संजय लीला भंसाली आलिया के साथ फिल्म गंगूबाई की शूटिंग में गोरेगांव फिल्म सिटी में व्यस्त थे। ऐसे में फिल्म की टीम ने इस बारे में कन्फर्म कर बताया कि संजय लीला भंसाली भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सोर्स ने बताया कि संजय लीला भंसाली को कोविड हो गया है वहीं आलिया भी तब से क्वॉरंटाइन में हैं, जब से रणबीर कपूर को कोविड हुआ है।
सोर्स ने बताया-संजय लीला भंसाली की तबीयत फिलहाल ठीक है। संजय ने अपनी मम्मी का भी कोविड टेस्ट कराया। उनका रिजल्ट निगेटिव आया। हालांकि अभी भी संजय लीला भंसाली की मां क्वॉरंटाइन में हैं।
बता दें, नीतू कपूर ने बताया था कि रणबीर घर पर ही क्वारंटाइन में हैं और रिकवर कर रहे हैं। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आप सभी के चिंताओं और मंगलकामनाओं के लिए शुक्रिया! रणबीर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो दवाइयां ले रहे हैं और रिकवर कर रहे हैं। वो घर पर ही क्वारंटाइन हैं और सभी जरुरी एहतियात बरत रहे हैं।’
पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि रणबीर कपूर की तबियत कुछ ठीक नहीं है। उनके अंकल रणधीर कपूर ने स्पॉटबॉय को बताया था कि रणबीर की तबियत ठीक नहीं है लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि रणबीर कोविड 19 पॉजिटिव हैं।
बहरहाल नीतू कपूर के पोस्ट से अब यह स्पष्ट हो गया है कि रणबीर कोविड की चपेट में हैं लेकिन रिकवर कर रहे हैं। रणबीर कपूर की बात करें तो वो सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं।
Actor Ranbir Kapoor (in file photo) tests positive for COVID-19, says his mother Neetu Kapoor pic.twitter.com/zgjSH89LXA
— ANI (@ANI) March 9, 2021
पिछले साल दिसंबर में नीतू कपूर भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गईं थीं। वो अपनी अपकमिंग फिल्म, ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ में थीं, इसी दौरान कुछ और टीम मेंबर्स के साथ वो कोविड पॉजिटिव पाई गईं थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही इसकी जानकारी देते हुए लिखा था कि मैं घर पर ही क्वारंटाइन हूं, दवाइयां ले रही हूं और अब अच्छा महसूस कर रही हूं।
नीतू कपूर के साथ वरुण धवन भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन होना पड़ा। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका परिवार भी कुछ समय पहले कोविड पॉजिटिव हो गया था।
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन को संक्रमण हुआ था लेकिन बाद में सब बिल्कुल ठीक हो गए। रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी अगस्त 2020 को कोरोनावायरस का शिकार हो गईं थीं। इसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा था।