बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। दोनों कई बी-टाउन पार्टीज़ में साथ नजर आते थे। फिर अचानक साल 2012 में खबर आती है कि करिश्मा और उनके पति के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। साल 2014 में जब दोनों की तरफ से तलाक की अर्जी दी जाती है तो इन अफवाहों पर मुहर भी लग जाती हैं। तलाक के बाद करिश्मा ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
करिश्मा कपूर ने बताया था कि संजय कपूर उनके साथ मारपीट करते थे और यहां तक कि हनीमून पर तो उन्होंने दोस्तों से एक्ट्रेस की बोली तक लगाई थी। संजय कपूर ने करिश्मा से तलाक के बाद जूलरी डिजाइनर प्रिया सचदेवा से शादी कर ली। स्पॉटबॉय के मुताबिक, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने प्रिया सचदेवा के साथ जूलरी डिजाइनिंग पर एक पार्टनरशिप की थी। इससे लोलो काफी परेशान हो गई थीं और दोनों के बीच कड़वाहट एक बार फिर बढ़ गई है।
करिश्मा से रिश्ते पर रिद्धिमा ने कही थी ये बात: करिश्मा कपूर और रिद्धिमा के बीच ये कड़वाहट कोई पहली बार नहीं आई है। दोनों पहले से ही एक दूसरे से बात नहीं करती हैं। रिद्धिमा कपूर पहले भी करिश्मा कपूर से अपनी नाराजगी के बारे खुलकर बात कर चुक हैं। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे की शादी तक में शरीक नहीं हुई थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रिद्धिमा से जब साल 2006 में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों की बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ‘मुझे करिश्मा से बात करने में कोई आपत्ति नहीं है। मैं दिल्ली में उसके घर भी जा सकती हूं। वास्तव में, उसकी सास मुझे फोन करती रहती है।’
करिश्मा और रिद्धिमा की मां भी नहीं करतीं आपस में बात: हाल ही में करिश्मा कपूर और रिद्धिमा की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इन तस्वीरों के बाद दावा किया जा रहा था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है, लेकिन आज तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। इसके बाद प्रिया सचदेवा के साथ प्रिया सचदेवा की पार्टनरशिप से दोनों के रिश्ते की खटास एक बार फिर सामने आ गई। अगर दोनों के मनमुटाव की बात करें तो हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि रिद्धिमा की मां नीतू कपूर और बबीता भी आपस में बात नहीं करती थीं। यही वजह थी कि वे दोनों भी एक-दूसरे से बात करने से बचती ही थीं।