बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में भी करोड़ों में कारोबार कर रही है। ‘एनिमल’ की 25 दिनों की कुल कमाई अब 537.97 करोड़ रुपये हो गई है।
फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच एक्टर ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा का का चेहरा रिवील कर दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने फैंस को क्रिसमस के मौके पर खास तोहफा दिया है।
राहा ने अपनी क्यूटनेस और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया है, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हो गया है कि रणबीर कपूर को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
रणबीर कपूर का वीडियो वायरल
दरअसल बीते दिन कपूर फैमिली में क्रिसमस लंच का आयोजन हुआ, जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा पूरा कपूर परिवार सम्मलित हुआ। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर क्रिसमस केक के ऊपर वाइन डालते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह बड़े से चॉकलेट केक को आग लगा देते हैं।
उन्हें केक पर आग लगाता देख आलिया भट्ट डरती हुईं नजर आ रही हैं। केक पर आग लगाने के बाद रणबीर कपूर जय माता दी का नारा लगा देते हैं। जिसे सुन वहां मौजूज सभी लोग हंस पड़ते हैं। वीडियो में कुणाल कपूर, नव्या नवेली नंदा, आदर जैन और जहान नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का जय माता दी बोलना लोगों को पसंद नहीं आया है। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि ‘दारू और जय माता दी.. ये क्या बकवास है?’ एक ने लिखा कि ‘जय माता दी कह कर दारू डाल रहा है.. और हम ऐसे लोगों को अपना आइडल मानते हैं..।’एक ने कमेंट किया, ‘क्या क्रिसमस केक कटिंग में रणबीर कपूर ने जय माता दी बोला है?’ एक यूजर ने लिखा कि ‘हम लोग हैं इन्हें सर पर चढ़ाते हैं। सुपर स्टार बोल कर। अरे भाई कैसा स्टार जो वाइन ढाल कर जय माता दी बोले। माता का नाम अच्छे काम के लिए होता है बाजू में नॉनवेज है और माता दी। शर्म आनी चाहिए।’