Ranbir Kapoor On Rishi Kapoor Demise: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का मई, 2020 को निधन हो गया था। एक्टर का निधन कैंसर की वजह से हुआ। ऐसे में अब पिता की मौत के चार साल बाद बेटे और एक्टर रणबीर कपूर ने उनके साथ रिश्ते और तमाम चीजों पर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तो वो बिल्कुल नहीं रोए थे। एक्टर ने बताया कि कैसे वो अपने पिता के जीते जी उनके साथ अपने रिश्ते को ना सुधार पाने पर वो खुद को दोषी समझते हैं। इसके लिए उन्हें आज भी पछतावा होता है।
दरअसल, रणबीर कपूर ने हाल ही में निखिल कामथ के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो बहुत पहले ही रोना बंद कर चुके थे। उनके पिता का निधन हुआ तो वो तब भी नहीं रोए थे। रणबीर ने ये भी बताया कि जब वो हॉस्पिटल में पिता के साथ थे तो डॉक्टर ने उनसे कहा था कि ये उनके पिता की आखिरी पात है और वो कभी भी जा सकते हैं। एक्टर ने उस रात को याद करते हुए बताया कि उन्हें पैनिक अटैक पड़ा। उन्हें नहीं पता था कि वो अपने आपको कैसे एक्सप्रेस करें। उन्होंने बताया कि बहुत कुछ हो रहा था, जिसे झेलना पड़ा था। रणबीर का मानना है कि उन्हें नहीं लगता है कि उन्होंने शोक को जाहिर किया है और नुकसान को समझा है।
पिता से दूरियां ना मिटा पाने का है पछतावा
रणबीर कपूर ने आगे पिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उन्हें इसे सुधार ना पाने का आज भी पछतावा होता है। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता के साथ अपनी दूरियों को खत्म नहीं कर सके। इसका उन्हें पछतावा है। एक्टर ने बताया कि जब उनके पिता का इलाज चल रहा था तो उन्होंने न्यूयॉर्क में एक साल बिताया था। वो अक्सर उसके बारे में बात करते थे। रणबीर ने बताया कि वो 45 दिनों तक वहां थे और इस बीच एक दिन ऋषि कपूर आए और रोने लगे। उनका मानना है कि ऋषि ने कभी भी उनके सामने उस तरह की कमजोरी नहीं दिखाई थी।
रणबीर कपूर ने पिता को लेकर कहा कि उनके लिए ये सब काफी अजीब था। क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें पिता को पकड़ना चाहिए या फिर गले लगाना चाहिए। उस दिन एक्टर को उस दूरी का एहसास हुआ। इसकी वजह से एक्टर खुद को दोषी महसूस करते हैं। उनकी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वो अपने और पिता के बीच की दूरियों को खत्म कर सकें और जाकर गले लगा सकें। वो ये पिता को थोड़ा प्यार भी नहीं दे सके।
रणबीर ने बताया पिता के निधन पर क्यों नहीं रोए एक्टर
इसके साथ ही रणबीर कपूर ने कहा कि लोगों की परवरिश ये कहते हुए की जाती है कि वो जिम्मेदार हैं। एक्टर ने कहा कि उनकी मां, बहन, पत्नी, एक बच्चा है और उनके पिता का निधन हो गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या वो अपनी कमजोरी दिखा सकते हैं? उन्हें नहीं पता कि ये क्या है, लेकिन उन्होंने इसे दिखाया नहीं।