ब्रह्मास्त्र एक्टर्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मां-बाप बनने वाले हैं। आलिया ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें आलिय हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटी हैं और रणबीर उनके पास बैठे हुए हैं। दोनों ही पास में लगी एक स्क्रीन पर देख रहे हैं, जिसमें उनकी सोनोग्राफी होती दिख रही है। इस तस्वीर के साथ आलिया ने बताया कि उनका बच्चा जल्द इस दुनिया में आने वाला है।

लेकिन आलिया की खुशी से जितना उनके फैंस खुश हुए, उतना ही ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कई लोगों का कहना है कि उनकी प्रेगनेंसी की ये खबर उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए किया गया प्रमोशनल स्टंट है। अब रणबीर ने आलिया की प्रेगनेंसी को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि आलिया की प्रेगनेंसी कोई प्रमोशनल स्टंट नहीं है। एक्टर ने कहा,”आलिया और मैं शादीशुदा कपल हैं,तो हमें लगा कि दुनिया को ये बताना ठीक है। क्योंकि हमें लगा ये सही समय है और हम दुनिया के साथ अपनी खुशी बांटना चाहते थे। इसके अलावा हमनें कुछ नहीं सोचा था।”

हमें बहुत सारे बच्चे चाहिए: रणबीर ने बताया कि वो और आलिया प्रेगनेंसी से बहुत खुश हैं। वो दोनों हमेशा से ही बच्चों की बात किया करते थे। दोनों को अपनी जिंदगी में खूब सारे बच्चे चाहिए। रणबीर ने कहा ”हम इस खुशी को लेकर भगवान के आभारी हैं, मैं जीवन के इस पढ़ाव के लिए भगवान का धन्यवाद करता हूं।”

बता दें कि 14 अप्रैल, 2022 को आलिया-रणबीर शादी के बंधन में बंधे थे। बताया जा रहा है कि दोनों इस साल नवंबर में अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। आलिया और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म पौराणिक कथा पर आधारित फैंटसी है जिसमें अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं।