बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं उनकी साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया गया था। सिनेमाघरों में हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर धमाल मचा रही है। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।
वहीं फिल्म के डायलॉग अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच रणबीर कपूर और करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का है। वीडियो में रणबीर कपूर बुरी तरह से करण जौहर पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं।
करण जौहर पर चिल्लाए रणबीर कपूर
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात के अवॉर्ड शो की बताई जा रही है। इस अवॉर्ड शो को करण जौहर और आयुष्मान खुराना होस्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा सकता है कि करण जौहर, रणबीर कपूर से मदद मांगते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि “रणबीर ही कर सकता है, रणबीर ही करेगा, रणबीर को ही करना चाहिए, रणबीर को हमारी मदद करनी चाहिए।”
इस पर रणबीर कपूर एनिमल का डायलॉग बोलते हुए कहते हैं कि ‘सुनाई दे रहा है, बहरा नहीं हूं मैं।’ उनके इस रिएक्शन से करण हैरान रह गए। यह वीडियो एक फैन पेज से शेयर किया है। हालांकि रणबीर गुस्से में दिख रहे थे, लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे यह उस एक्ट का हिस्सा था जो तीनों अवॉर्ड शो के लिए पेश कर रहे थे।
रणबीर कपूर वर्कफ्रंट
बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर सहित कई सितारे अहम भूमिका में थे। फिल्म की कहानी पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई थी। वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे।इसके अलावा वे ‘एनिमल पार्क’ में भी हैं, जो वर्ष 2023 की हिट फिल्म ‘एनिमल’ का सीक्वल है। वहीं, रणबीर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन सबके अलावा वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में राम की भूमिका में दिखेंगे।