बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। ‘एनिमल’ ने महज 3 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
एक्शन और बोल्ड सीन से भरी इस फिल्म को क्रिटिक्स के बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है।
इसी बीच फिल्म का एक डिलीटेड सीन वायरल हो रहा है। एक्टर इसमें धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। यह सीन देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वायरल वीडियो में रणबीर कपूर घायल हालत में प्लेन उड़ाते नजर आ रहे हैं।
वायरल हुआ ‘एनिमल’ का डिलीडेट सीन
रणबीर कपूर और अनिल कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का एक ऐसा सीन है, जिसे फिल्म से डिलीट कर दिया गया था। अब वही सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सीन चर्चा में बना हुआ है। इस सीन में रणबीर कपूर अपने फैंस को हैरान करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में घायल रणबीर कपूर एक प्राइवेट जेट पर शराब की बोतल पकड़े हुए दिखाई दे रहे है। उनकी आंख पर चोट लगी हुई है।
फिर वह शराब पीते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं, पास में बैठे उनके भाई लोग देख रहे हैं। फिर रणबीर जाकर पायलट को हटाते हैं और खुद ही प्लेन उड़ाने लगते हैं। ये सीन काफी जबरदस्त है। इसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि आखिर इस सीन को फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया।
‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘एनिमल’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ की कमाई की थी, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन 116 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। दूसरे दिन यानी अपने पहले शनिवार को 67.27 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की थी। तीन दिनों के कलेक्शन के बाद ‘एनिमल’ 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसने भारत में कुल 202.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।