रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और बंपर कमाई की। फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया गया। फिल्म में रणबीर और बॉबी देओल का खूंखार अवतार खूब चर्चा में रहा। वहीं इस फिल्म से कई सितारे रातों-रात स्टार बन गए।
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म ने विवाद होने के बावजूद बंपर कमाई की थी। संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और बॉलीवुड की बम्पर कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
ये साल 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में तीसरे नंबर पर है। वहीं अब सिनेमाघरों के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओटीटी पर भी एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म को अब तक दो करोड़ 80 लाख घंटे देखा गया।
फिल्म ने ओटीटी पर बनाया नया रिकॉर्ड
नेटफ्लिक्स ने 22 से 28 जनवरी के बीच नॉन-इंग्लिश टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बताया गया है कि नेटफ्लिक्स पर किस फिल्म को कितने घंटे देखा गया। नेटफ्लिक्स की ऑफिशियल रिपोर्ट के मुताबिक नॉन-इंग्लिश फिल्म कैटेगरी की इस लिस्ट में ‘एनिमल’ चौथे नंबर पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘एनिमल’ का वॉच टाइम है 2 करोड़ 80 लाख घंटे है। वहीं फिल्म को फिल्म को 62 लाख व्यूज मिले हैं। यानी इस फिल्म को 2 करोड़ 80 लाख घंटे देखा जा चुका है। वहीं इस लिस्ट में प्रभास की सालार छठे नंबर पर है। प्रशांत नील डायरेक्टेड ये फिल्म 56 लाख घंटे देखी गई। यानी इन 19 लाख लोगों ने नेटफ्लिक्स पर ‘सलार’ को 56 लाख घंटे देखा।
‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
200 करोड़ के बजट में बनी एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म इंडिया से ग्रॉस 653.72 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन तकरीबन 257 करोड़ रुपये रहा। जिसे मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बनता है 910.72 करोड़ रुपये। वहीं हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड में इस फिल्म को 19 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और सुरेश ओबेरॉय जैसे एक्टर्स अहम भूमिका में थे।