बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ओपनिंग डे से ही धुआंधार कमाई कर रही है। इस क्राइम थ्रिलर का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और ना सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी इसका बज देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ये फिल्म हर दिन करोड़ों कमा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से रणबीर कपूर की ये फिल्म कमाई की सुनामी लेकर आई है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। तो वहीं अब रणबीर कपूर की फिल्म पठान और जवान के कलेक्शन की और बढ़ रही है। अब हाल ही में एनिमल के 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। चलिए यहां जानते हैं ‘एनिमल’ ने रिलीज के 13वें दिन कितनी कमाई की है?
‘एनिमल’ ने रिलीज के 13वें दिन किया कितना कलेक्शन?
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जहां 12वें दिन यानी सेकंड मंगलवार को 12.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के 13वें दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 468.71 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि ये अर्ली एस्टीमेट है ऑफिशियल आंकड़े आने के बाद इन नंबर्स में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब 500 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है तो वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। 12वें दिन फिल्म ने ओवरसीज 210 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी के साथ कुल कमाई 757 करोड़ के करीब हो गई थी। अब वर्ल्डवाइड एनिमल कितना कमा चुकी है ये आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं। लेकिन फिल्म अब 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ की कदम दूर है।
‘एनिमल’ ने ‘पठान’ और ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड
बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘एनिमल’ ने रिलीज के 13वें दिन शाहरुख खान की ‘पठान’, आमिर खान की ‘दंगल’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां ‘एनिमल’ ने 13वें दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। तो वहीं ‘दंगल’ ने 13वें दिन 8.63 करोड़ और ‘पठान’ ने 8.25 करोड़ की कमाई की थी।
‘एनिमल’ कुल कलेक्शन
बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म ने ने पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 और सातवें दिन 24.23 करोड़ की कमाई की थी, जिसके चलते पहले हफ्ते का कलेक्शन 337.58 करोड़ हो गया है। वहीं आठवें दिन कमाई 22.95 करोड़, नौंवे दिन 34.74 करोड़ और दसवें दिन 36 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने ग्यारह वें दिन 13.85 करोड़ बारह वें दिन 12.72 करोड़ का कलेक्शन किया।