अयोध्या में 22 जनवरी को हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से हर कोई बेहद खुश है। जो लोग इस ऐतिहासिक दिन पर वहां मौजूद थे, उनके लिए इससा बड़ा सौभाग्य की बात कुछ नहीं। तमाम स्टार्स भी इस मौके के साक्षी बने। रामानंद सागर की ‘रामायण’ के राम, लक्ष्मण और मां सीता फेम ने प्राण प्रतिक्षा होते देखी।

जी हां, अरुण गोविल (राम), दीपिका चिखलिया (सीता) और सुनील लहरी (लक्ष्मण) न केवल अयोध्या गए, बल्कि उन तीनों को लेकर वहां एक भजन भी शूट किया गया। अब सुनील लहरी ने राम मंदिर के प्रसाद का वीडियो शेयर किया है।

प्रसाद में मिला ये सब

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी भावना व्यक्त करते हुए दिखाया कि उन्हें प्रसाद में क्या-क्या मिला। उन्होंने दिखाया कि अयोध्या से उन्हें प्रसाद में तुलसी माला,रूद्राक्ष, शबरी के बेर, कुमकुम, केसर, दिया और गंगाजल दिखाया। इसके साथ एक स्टील के डिब्बे में ढेर सारे बेसन के लड्डू भी हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राम मंदिर से मिले इतने प्रसाद का वो क्या करेंगे। वह इसमें से लोगों में प्रसाद बांटेंगे। जो लोग नहीं जा सकते वो उन्हें प्रसाद देंगे। इसके साथ ही उन्होंने बाकी लोग जिन्हें प्रसाद मिला, उनसे भी इसे शेयर करने की अपील की।

अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में सुनील लहरी ने लिखा, “क्या आप लोग जानना चाहते हैं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में क्या प्रसाद मिला और मैं उस प्रसाद का क्या करने वाला हूं?” एक्टर की पोस्ट पर लोग जय श्रीराम लिख रहे हैं। इनके अलावा सुनील लहरी ने अयोध्या से तमाम वीडियोज भी शेयर किए हैं। जिनमें वह काफी खुश दिख रहे हैं।

जो लोग भी अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे, वो सभी वहां की तमाम तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं।