रामायण की कहानी पर आधारित कई फिल्में और टीवी शोज बन चुके हैं। लेकिन जिसने लोगों को सबसे अधिक प्रभावित किया वह है है रामानंद सागर की रामायण। साल 1987 में आई इस रामायण को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
ये शो लोगों के दिलों में बसा हुआ है और इसके हर एक किरदार को खूब प्यार मिला था। यहां तक कि लोगों ने शो से जुड़े कलाकारों को भागवान का दर्जा तक दे दिया गया था। आज भी जब अरुण गोविल (श्री राम) और दीपिका चिखलिया (माता सीता) कहीं भी जाते हैं, तो लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच जाते हैं।
लॉकडाउन में लोगों ने इसे अपने घरों में बैठकर खूब एन्जॉय किया। वहीं अब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब फैंस की डिमांड पर एक बार फिर से प्रोडक्शन हाउस ने रामानंद सागर की रामायण को दूरदर्शन पर प्रसारित करने का निर्णय लिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह दोबारा कहां स्ट्रीम होगी।
दूरदर्शन पर लौट रही है ‘रामायण’
रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर से दूरदर्शन चैनल पर टेलीकास्ट होगी। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है। दूरदर्शन ने रामाणय की एक छोटी सी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘धर्म, प्रेम, और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा…एक बार आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’, जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें रामायण। इसके साथ ही अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को टैग किया गया है। रामायण की टेलीकास्ट की खबर सुनकर फैन्स खुशी से झूम उठे। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘बहुत अच्छा निर्णय। मेनै भी मांग की थी जो कि आप पूर्ण कर रहे हैं। कृपया प्रसारण का समय एवं दिनांक बताएं।’ इस ‘रामायण’ को तो अनगिनत बार देखा जा सकता है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट बॉक्स में ‘जय श्री राम’ लिखकर अपने इमोशन्स को जाहिर किया है।
रामायण में इन सितारों ने किया था काम
बता दें कि कुल 78 एपिसोड के साथ रामायण मूल रूप से 1987 से 1988 तक प्रसारित हुआ था। इसमें अरुण गोविल (श्री राम), दारा सिंह (महाबली हनुमान), अरविन्द त्रिवेदी (लंकापति रावण), दीपिका चिखलिया (माता सीता), सुनील लहरी (लक्ष्मण) के किरदार में नजर आए थे।