Ram Kapoor Diet Plan: टीवी स्टार राम कपूर कुछ महीने पहले ही अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में आए थे। राम कपूर ने कुछ किलो नहीं बल्कि कुल 55 किलो वजन किया था। उन्होंने लंबे समय के बाद अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। उनके घटे हुए वजन ने कई लोगों को इंस्पायर किया। उनके लिए भी इतना वजन कम करना आसान नहीं था, हम आपको बताते हैं कि राम कपूर ने कैसे अपना वेट लॉस किया।

राम कपूर ने कई महीनों बाद दिसंबर, 2024 में एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनके शरीर में जमीन आसमान का अंतर नजर आया था। एक साल के अंदर राम कपूर ने अपना वजन घटाया था और देवना गांधी के साथ खास इंटरव्यू में उन्होंने अपने वर्कआउट और वेटलॉस पर बात भी की थी।

वजन घटाने के लिए पांच साल की कड़ी मेहनत

राम कपूर ने बताया कि वजन कम करने के लिए वो 5 साल से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने जो किया, इसे पाने के लिए 5 सल लगे। मैंने 30 किलो वजन कम किया था और मैंने इसे फिर बढ़ा लिया। लेकिन इससे मुझे ये सीखने में मदद मिली कि मुझे क्या नहीं करना चाहिए।”

ये है राम कपूर का डाइट प्लान

राम कपूर ने बताया कि वो दिन में केवल दो ही बार खाना खाते हैं। पहला मील वो सुबह 10:30 से 11 बजे लेते हैं और दूसरा वो शाम को 6:30 खाते हैं। राम कपूर ने बताया कि इसके बीच में वो कुछ भी खाने से बचते हैं।

राम कपूर ने बताया कि वो इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, जहां वो आठ घंटे के गैप में खाना खाते हैं और 16 घंटे फास्टिंग करते हैं। वो 45 मिनट की कार्डियो और 45 मिनट की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की करते है। राम कबूर ने कहा कि वो हेल्थी स्लीप लेते हैं।