टीवी का जाना-पहचाना नाम राम कपूर (Ram Kapoor) छोटे पर्दे के साथ ही ओटीटी पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाने में सफल रहे हैं। ऐसे में इन दिनों वो हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘मिस्त्री’ को लेकर चर्चा में हैं। वेब सीरीज के साथ ही वो एक बार फिर से सुर्खियों में इस वजह से बने हुए हैं क्योंकि उनकी बेटी ने उनका नाम रोशन किया है। बेटी सिया कपूर की उपलब्धि को देखते हुए एक्टर ने कहा कि ये उनकी बेटी नहीं हो सकती हैं क्योंकि वो सिया के जैसे नहीं थे। राम की बेटी की उपलब्धि को देखकर फराह खान भी शॉक्ड रह गईं।
दरअसल, राम कपूर ने हाल ही में फराह खान के घर शिरकत की थी। इस दौरान कोरियोग्राफर ने व्लॉग बनाया था, जिसका वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर शेयर किया था। इसमें राम और फराह ढेर सारी मजेदार बातें भी की। इसी दौरान ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम राम कपूर ने बेटी की बोर्ड की परीक्षा में आए रिजल्ट के बारे में बड़े ही गर्व से बताया। उन्होंने बताया कि सिया कपूर ने आईसीएसई बोर्ड में उनकी बेटी ने 97% मार्क्स स्कोर किए हैं। न्यूयॉर्क युनिवर्सिटी में टाइम बिताने के बाद अब वो कोलंबिया यूवनिवर्सिटी में पढ़ने का प्लान कर रही हैं।
बेटी के मार्क्स देखकर खुद राम कपूर भी हैरान रहते हैं। वो कहते हैं, ‘मुझे तो 47% मिले थे। वो मेरी बेटी कैसे हो सकती है?’ राम कपूर के बेटी की इस सफलता पर फराह खान भी शानदार रिएक्शन देती हैं, जो कि देखने लायक होता है। वो राम से कहती हैं, ‘तूने क्या खाकर इसको पैदा किया है।’
लाइमलाइट से दूर रहते हैं राम कपूर के बच्चे
गौरतलब है कि राम कपूर के बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। अक्सर ही ऐसा होता है जब सिया और उनके भाई सुर्खियों में होते हैं। इससे पहले राम की बेटी सिया हेडलाइन्स में तब आई थीं जब एक्टर की पत्नी गौतमी कपूर ने उनकी फिटनेस को लेकर बात की थी। गौतमी ने बताया था कि सिया ने 38 किलो वजन घटाया था। इस दौरान उनका ट्रांसफॉर्मेशन काफी चर्चा में रहा था। वहीं, बेटी से प्रेरित होकर राम कपूर ने भी अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की थी। सिया ने ही वजन घटाने के लिए उन्हें मोटिवेट किया था।