बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। तमाम लोगों ने उनकी तस्वीरों पर आपत्ति जताई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रणवीर सिंह पर ‘महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ का मामला दर्ज किया गया है। इसी बीच राम गोपाल वर्मा रणवीर के समर्थन में सामने आए हैं। एक्टर के फोटोशूट पर राम गोपाल ने कहा,”अगर महिलाएं अपनी सेक्सी बॉडी फ्लॉन्ट कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं?”
अगर महिलाएं कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं?
टाइम्स नाउ के साथ इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने रणवीर के फोटोशूट पर बात की। उन्होंने कहा,” मुझे लगता है कि ये लैंगिक समानता के लिए न्याय की मांग करने का उनका तरीका है। अगर महिलाएं अपनी सेक्सी बॉडी दिखा सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं? ये पाखंड है कि पुरुषों को एक अलग मानक से आंका जाता है। पुरुषों को भी महिलाओं के बराबर का अधिकार होना चाहिए।”
आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस के पास रणवीर के खिलाफ दो आवेदन दायर किए गए थे। जिसमें कहा गया था कि रणवीर ने इस तरह की नग्न तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। ये आवेदन चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) एक पदाधिकारी और एक महिला वकील द्वारा प्रस्तुत किए गए थे।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने हाल ही में पेपर मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट कराया है। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लेकर कई मीम्स बन चुके हैं। जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर्स ने दिया रिएक्शन
रणवीर की तस्वीरों पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर कहा कि जब उन्होंने ऐसा फोटोशूट कराया था तो लोगों और मीडिया ने उन्हें चरित्रहीन, जलील और बेआबरू कहा था। इतना ही नहीं शर्लिन ने लोगों से पूछा,”अरे भाई, हमारे जिस्म पर कीड़े पड़े थे क्या?” वहीं अर्जुन कपूर ने रणवीर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि रणवीर सिंह में कोई भी दिखावा नहीं है। आप लोग रणवीर को 11-12 साल से देखते आ रहे हैं। वो जो भी करते हैं, वो उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है।