‘आरआरआर’ फेम एक्टर राम चरण आज ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। उनकी पॉपुलैरिटी ना केवल इंडिया बल्कि देश के कोने-कोने के साथ विदेशों में भी है। भले ही उनका स्टारडम ग्लोबल लेवल पर पहुंच गया है लेकिन, आज भी वह देसीपन में अपनी लाइफ को जीना पसंद करते हैं। एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन, अवॉर्ड शो, इवेंट या फिर फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश जाते हैं तो उनके साथ एक खास चीज जरूर जाती है। वो है कूकर। वो कहीं भी जाएं उनके साथ एक कुकर जरूर रहता है। अब कुकर साथ रखने की एक खास वजह भी है, जिसके बारे में खुद उनकी वाइफ उपासना कोनिडेला ने बताया है।

दरअसल, राम चरण की वाइफ उपासना कोनिडेला ने हाल ही में मासूम मीनावाला से उनके यूट्यूब चैनल पर बात की और इसी बातचीत में हसबैंड की खास आदत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके पति दुनिया में चाहे जहां हों उन्हें भारतीय खाना हर हाल में चाहिए होता है। वह कहीं भी जाते हैं तो अच्छा रेस्टोरेंट खोजने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन, कुछ ऐसे मसाले हैं जो उन्हें बेहद पसंद हैं। इसलिए उनकी सास ने इन मसालों को रेडी मिक्स में बनाया है। उपासना बताती हैं कि राम चरण कहीं भी जाते हैं तो कुकर साथ ले जाते हैं। इसे पानी के नीचे रखकर प्लग इन करके खाना पकाते हैं ताकि फायर अलार्म कहीं ना बज जाए और घर का खाना भी मिले।

उपासना ये भी बताती हैं कि राम चरण की इसी आदत ने उनकी मां को एक बिजनेसमैन बना दिया, जो कि मसालों का बिजनेस करती हैं। सास सुरेखा कोनिडेला अपने पति चिरंजीवी और बेटे राम चरण के लिए रेडी मिक्स मसाले तैयार करती आ रही हैं। उनकी सास से रेडी मिक्स को उनके घर पर ही बनाए जाते हैं, जो बहुत कम समय तक खराब नहीं होते हैं। इसलिए वो बहुत ताजे होते हैं। उसे अथम्मा रसोई कहा जाता है।

फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आएंगे राम चरण

बहरहाल, अगर राम चरण की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वो ‘पेड्डी’ में नजर आने वाले हैं। इसके जरिए एक्टर पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। इसका टीजर हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें राम के लुक ने फैंस को फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया था। हालांकि, अभी फिल्म से जान्हवी का लुक जारी नहीं किया गया है। फिल्म 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

RRR के बाद नहीं दी एक भी हिट फिल्म

गौरलतब है कि राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि राम ने एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। जूनियर एनटीआर के साथ RRR में स्क्रीन शेयर करने के बाद एक्टर पिता चिरंजीवी के साथ फिल्म ‘आचार्य’ के जरिए स्क्रीन शेयर करते दिखे थे। लेकिन, उनकी जोड़ी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जो कि फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, इसके बाद राम चरण को पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था। इसमें वो कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे थे। मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला था लेकिन, ये बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। ऐसे में अब देखना होगा कि राम की फिल्म ‘पेड्डी’ कैसा परफॉर्म करती है, जबकि इसके टीजर को देख इसे ‘पुष्पा’ की कॉपी बता रहे हैं।

क्या सलमान खान की ‘सिकंदर’ की असफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी सनी देओल की ‘जाट’? जानिए क्या कहते हैं ट्रेड एनालिस्ट