Rakhi 2025: भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होत है, जिसमें प्यार, नोकझोंक और मस्ती भरपूर होती है। इनके बीच जितना प्यार होता है उतनी ही तकरार भी होती है। वहीं, ये दोनों एक-दूसरे के दोस्त भी होते हैं। ऐसे में अब इसी नोकझोंक वाले भाई-बहन के रिश्ते का प्यार भरा त्योहार रक्षा बंधन आ रहा है, जो कि 9 अगस्त, 2025 को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारें बता रहे हैं, जो रियल में तो सौतेले हैं लेकिन उनका प्यार सगों से बढ़कर है।

शाहिद कपूर-ईशान खट्टर और सना कपूर

शाहिद कपूर रियल लाइफ में केवल परफेक्ट हसबैंड और बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि एक अच्छे भाई भी हैं। वैसे तो शाहिद कपूर का ना तो कोई सगा भाई है और ना ही सगी बहन। लेकिन, उनके और सौतेले भाई ईशान खट्टर और बहन सना कपूर के साथ सगे से बढ़कर रिश्ता है। ईशान के साथ अक्सर शाहिद का बॉन्ड देखने के लिए मिल ही जाता है, जिसे देखकर कहना मुश्किल होगा कि ये दोनों सगे नहीं हैं। वहीं सना कपूर के लिए भी शाहिद बेहद प्रोटेक्टिव हैं।

सारा अली खान और तैमूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, सैफ और अमृता सिंह की बेटी हैं। वहीं, सैफ और करीना का बेटा तैमूर और जेह हैं। करीना के दोनों बच्चों के साथ सारा अली खान शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं। सारा को अक्सर तैमूर और जेह के साथ करीना कपूर के साथ बॉन्ड शेयर करते हुए देखा जाता है। वो तैमूर और जेह पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हूं।

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर

इसके साथ ही अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर का रिश्ता भी कमाल का है। बोनी कपूर ने दो शादी की थी। पहली वाइफ मोना से अर्जुन कपूर और अंशूला हैं। वहीं दूसरे वाइफ श्रीदेवी से जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने ही जान्हवी और खुशी का ख्याल रखा है। लेकिन, इससे पहले इनके बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। जब दोनों अकेली हो गईं तो अर्जुन ने यहां पर बड़े भाई का फर्ज अच्छे से अदा किया।

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट हैं। लेकिन, दोनों स्टार एक्ट्रेस की मां अलग हैं। पूजा की मां किरन भट्ट हैं। वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान हैं। ऐसे में आलिया और पूजा दोनों सगी बहनों से ज्यादा बेहतरीन बॉन्ड शेयर करती हैं। पूजा, आलिया को काफी सपोर्ट भी करती हैं।

सलमान खान-अर्पिता खान

सलमान खान और अर्पिता खान भी सौतेले भाई-बहन हैं लेकिन, अर्पिता अपने तीनों भाइयों सलमान, सोहेल और अरबाज की लाडली बहन हैं। वो सभी उन पर जान छिड़कते हैं। अर्पिता के घर अक्सर खान परिवार साथ में स्पॉट होता है। मृणाल ठाकुर ही नहीं, इस शादीशुदा अभिनेत्री संग भी उड़ चुकी धनुष की शादी की अफवाह, एक्ट्रेस ने दिया था ये रिएक्शन