Rakhi Sawant Wedding News: एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिर दुर्रानी संग निकाह की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब राखी ने बताया कि उन्होंने सात महीने पहले ही कोर्ट मैरिज और निकाह कर लिया था। लेकिन खबर आ रही है कि आदिल इस खबर को गलत बता रहे हैं। जिसपर राखी सावंत ने अपना दर्द बयां किया है। राखी ने बताया कि आदिल के कहने पर उन्होंने शादी की बात मीडिया और फैंस से छिपाई।

हाल ही में राखी सावंत बिग बॉस मराठी से बाहर आई हैं, जिसके तुरंत बाद उन्होंने फैंस को अपनी मां की सेहत की जानकारी दी। उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। अगले ही दिन राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी की तस्वीरें सामने आईं। जिन्होंने फैंस को चौंका दिया। अब ई-टाइम्स के साथ बात करते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने 2 जुलाई 2022 को ही आदिल संग कोर्ट मैरिज और निकाह किया था।

उन्होंने बताया कि आदिल ने इस शादी के बारे में किसी को बताने के लिए मना किया था। इसलिए वह सात महीने तक चुप रहीं। आदिल की बहन की शादी के कारण वह दोनों ही अपनी शादी दुनिया से छिपा रहे थे। आदिल का कहना था कि अगर राखी सावंत के साथ उनका नाम जुड़ता है तो उनकी बहन के लिए लड़का ढूंढना मुश्किल हो जाएगा।

शादी से मुकर रहे आदिल

बता दें कि जहां एक तरफ राखी अपने निकाह के बारे में खुलकर बात कर ही हैं, वहीं आदिल को लेकर खबर आ रही है कि वह इस शादी की खबर को गलत बता रहे हैं। जूम टीवी के साथ बात करते हुए राखी ने आदिल दुर्रानी द्वारा शादी की खबर को झूठा बताने पर रिएक्ट किया। जैसे ही उनसे इस बारे में सवाल किया वह रोने लगीं। उन्होंने कहा,”क्या वो पागल है? आपके सामने मैंने सारे फोटो दे दिए, कोर्ट और निकाह के। मौलाना ने शादी कराई है। इससे ज्यादा क्या प्रूफ दे सकती हूं मैं? वो क्यों मुकर रहा है मुझे इसके पीछे का कारण नहीं पता है।”

मैंने अपना सब छोड़ कर शादी की है
राखी ने कहा,”मैंने आज अपना सब छोड़-छाड़ कर उससे शादी की है। सात महीने पहले शादी की है, तो उसने कहा एक साल चुप रह जा उसके बाद हम ऐलान करेंगे। तो 8 महीने होने आए हैं मैं खामोश थी। मैं बिग बॉस चली गई और मेरे जाने के बाद बहुत कुछ ऐसा हुआ न जो मेरे बर्दाश्त के बाहर था। तो फिर मैंने मेरी शादी जो थी वो वायरल कर दी। मैं बहुत डर गई थी और वो केस नहीं होने चाहिए जो आजकल हो रहे हैं।”

मैंने नाम बदल लिया
“मुझे नहीं पता आदिल क्यों मना कर रहा है। वो मुझसे बहुत प्यार करता है, सच्चा प्यार। उसको उसकी फैमिली से, बहुत जगह से प्रैशर आ रहा है और उसमें मेरा क्या कसूर है। मैंने अपना सब कुछ छोड़छाड़ के अपना नाम बदला, प्यार किया, हराम का नहीं हलाल किया। मैं कहां गलत हूं बताओ न।”आपको बता दें कि राखी सावंत ने निकाह के साथ ही अपना नाम बदल लिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने नाम के आगे फातिमा जोड़ लिया है।