Bhojpuri Rakhi Song Chahi Tohar Pyar Bhaiya: सावन का महीना खत्म हो गया है और अब कुछ ही दिनों में भाई-बहनों के प्यार का त्योहार राखी आने वाला है। इस साल ये फेस्टिवल 9 अगस्त को देशभर में मनाया जाने वाला है। सावन की तरह ही रक्षा बंधन को लेकर भी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से एक नए और पुराने गाने सुनने को मिलते रहते है। इन दिनों राखी और भाई-बहन के रिश्ते व उनके प्यार को बयां करता हुआ अंतरा सिंह प्रियंका का गाना ‘चाही तोहार प्यार भईया’ काफी छाया हुआ है।
उनके गाने ‘चाही तोहार प्यार भईया’ में राखी के साथ-साथ भारतीय जवान के देश प्रेम और अपने भाई से बस स्नेह की इच्छा रखने वाली बहन की भावनाओं को दिखाया गया है। गाने में दिख रहा है कि कैसे एक बहन अपने भाई की रक्षा के लिए उसे राखी बांधना चाहती है, वहीं भाई देश को खुद से भी आगे रखता नजर आ रहा है। रक्षा बंधन के खास मौके पर बनाया गया यह गाना हर किसी को इमोशनल कर रहा है।
2019 में रिलीज हुआ था गाना
बता दें कि यूट्यूब पर ‘चाही तोहार प्यार भईया’ गाना साल 2019 में रिलीज किया गया था। इस राखी के भोजपुरी गीत को अब तक 673,304 लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस गाने में भारतीय जवान भाई अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन बहन उसके साथ राखी का त्यौहार बनाना चाहती है। वो कहती है कि उसे अपने भाई से पैसा रुपया नहीं चाहिए। बस चाहिए तो अपने भाई का प्यार। भाई भी अपनी बहन की इच्छा को मानते हुए उसके साथ राखी का त्यौहार मनाता है।
अंतरा सिंह प्रियंका के गाने ‘चाही तोहार प्यार भईया’ के लिरिक्स को हरेराम हसमुखी ने लिखा है। वहीं, इसके म्यूजिक डायरेक्टर रोशन सिंह ने लिखा है और ये रक्षाबंधन त्योहार एल्बम का है, जिसे लोग इतने साल भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा अगर आप भोजपुरी गाना पसंद करते हैं और राखी के खास मौके पर नए-नए गाने तलाश रहे हैं, तो आप अपनी इस लिस्ट में अंकुश राजा का ‘आज राखी हS’ भी सुन सकते हैं। इसके बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।