बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) अक्सर अपनी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो अपने सादगी और नैचुरल अभिनय की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उन्हें साल 2010 में फिल्म ‘LSD’ से मिली थी। ऐसे में अब वो हेडलाइन्स में एक बार फिर से आ गए हैं लेकिन, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या एक्टिंग नहीं बल्कि लुक है। उनके नए लुक को देखकर फैंस शॉक्ड हैं और लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। इतना ही नहीं राजकुमार राव की तुलना ‘फाइटर’ के विलेन से की जा रही है।
दरअसल, राजकुमार राव इन दिनों फिल्म ‘श्रीकांत’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की वजह से चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। फैंस उनका लेटेस्ट लुक देखकर जरा भी खुश नहीं दिखे हैं। उनका कहना है कि एक्टर ने अपना चार्म खो दिया है। कुछ ऐसी तरह राज की फोटोज को एक्स पर शेयर करके लोग रिएक्शन दे रहे हैं हालांकि, इस मामले को लेकर एक्टर की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।
यूजर्स ने किया सर्जरी का दावा
यही नहीं, राजकुमार राव की पुरानी और लेटेस्ट फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसे शेयर कर वो तुलना भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वो दावा कर रहे हैं कि राजकुमार राव ने सर्जरी कराई है। उन्होंने चिन इम्प्लांट करवाया है। वहीं, कुछ यूजर्स तो राजकुमार के नए लुक की तुलना फिल्म ‘फाइटर’ के विलेन ऋषभ साहनी से करने लगे हैं। कुछ तो उन्हें अनुष्का शर्मा का मेल वर्जन भी बता रहे हैं। कइयों ने सवाल किया कि आखिर इसकी क्या ही जरूरत थी। अब सर्जरी वाले मामले को लेकर राजकुमार राव की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फैंस को उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है।

इस दिन रिलीज होगी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’
बहरहाल, अगर राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के जरिए जल्द ही स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। इसमें जान्हवी कपूर संग नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज की बात की जाए तो इसे 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही वो ‘श्रीकांत’ के जरिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं। ये 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।