राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलखा (Patralekhaa) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं जिसमें दोनों ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो में राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज (15 नवंबर ) राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलिखा संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बता दें, पत्रलेखा और राजकुमार दोनों 2010 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक राजकुमार और पत्रलेखा चंडीगढ़ के बेहद मशहूर और आलीशान रिजॉर्ट ‘दि ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट’ में 7 फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में राजकुमार ने अपनी शादी में ढेरों बॉलीवुड सेलेब्स को बुलाया है। शादी की तैयारी जोर पर है।

पत्रलेखा और राजकुमार का वेडिंग वेन्यू बेहद खूबसूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां राजकुमार और पत्रलेखा शादी करने जा रहे हैं यह रिजॉर्ट चंडीगढ़ का सबसे महंगा रिजॉर्ट है जो कि जंगल के बीच 800 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। खबरों की मानें तो इस वेन्यू की एक रात का किराया 6 लाख रुपये है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्स सीएम बादल की फैमिली इस प्रॉपर्टी की मालिक हैं। कर्ली टेल्स इंस्टा पेज की तरफ से इस वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रिसॉर्ट के फ्रंट लुक से लेकर डाइनिंग एरिया और बेडरूम आदि शामिल हैं।

बताते चलें इससे पहले राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वीडियो में जैसे ही राजकुमार ने अंगूठी निकाली एक्टर घुटनों के बल पत्रलेखा को प्रपोज करने बैठ गए।

ऐसे में पत्रलेखा भी राजकुमार के बराबर में बैठ कर उन्हें रिंग पहनाने लगीं। रिंग एक्स्चेंज करने के बाद दोनों ने खड़े होकर एक दूसरे को गले लगाया। वहीं वीडियो में लोग हूटिंग करते और तालियां बजाते सुनाई देते हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला। सोशल मीडिया पर एक फोटो और वायरल हो रही थी जिसे राजकुमार और पत्रलेखा की शादी का इनविटेशन कार्ड बताया जा रहा है। राजकुमार और पत्रलेखा लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इसकेबाद अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया है।