बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ सोनम कपूर और आनंद आहूजा इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री पत्रलेखा ने राजकुमार राव के साथ रिश्ते को लेकर बात की। इसके साथ ही पत्रलेखा ने शादी का प्लान भी शेयर किया। राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने शादी के सवाल पर कहा कि वह शादी के बाद दो महीने के हनीमून के लिए रवाना होंगे।

राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ के दौरान नजदीक आए थे। पहली बार पत्रलेखा ने राजकुमार राव के साथ रिलेशनशिप पर बात की। पत्रलेखा से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”आने वाले छह से सात साल में शादी के बंधन में बंधेगी।” जब पत्रलेखा से शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”जब भी हमारी शादी होगी, यह खूबसूरत होगी। हम दो महीने का हनीमून एन्जॉय करेंगे।”

अभिनेत्री पत्रलेखा ने फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ से फिल्म जगत में कदम रखा था। फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। इसके बाद पत्रलेखा को राजकुमार राव के साथ बेव सीरीज ‘बॉस: डेथ और अलाइव’ में देखा गया। फिलहाल, पत्रलेखा इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘नानू की जानू’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, राजकुमार राव फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में राजकुमार राव के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगी। इसके साथ ही राजकुमार राव एकता कपूर की फिल्म ‘मेंटल हैं क्या’ में नजर आएंगे। फिल्म में राजकुमार के साथ अभिनेत्री कंगना रनौत ने स्क्रीन शेयर किया है। ‘स्त्री’ में श्रद्धा कपूर और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा’ लगा में सोनम कपूर के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे।