Omerta Movie Review: ‘अलीगढ़’ फेम निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘ओमेर्टा’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में लीड भूमिका में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव हैं। हाल ही में राजकुमार राव को फिल्म ‘न्यूटन’ में अभिनय के लिए सराहना मिली था। कहा जा रहा है कि ‘ओमेर्टा’ राजकुमार राव और हंसल मेहता की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म की कहानी अहमद उमर सईद शेख पर आधारित है। अहमद उमर सईद शेख पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है, लेकिन उनके पास ब्रिटिश नागरिकता भी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अहमद उमर सईद शेख ने अपनी पढ़ाई की और कैसे उनका ब्रेन वॉश करने की कोशिश की गई। फिल्म को पांच में 2.5 स्टार क्रिटिक्स की ओर से दिए गए हैं।

फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म एक अहमद उमर सईद शेख पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी की असल जिंदगी पर आधारित है जो भारत में विदेशी नागरिकों के अपहरण के लिए जिम्मेदार था। शेख ने साल 2002 में अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल का अपहरण कराया था और उनकी हत्या भी कराई थी। उसी साल अदालत ने उमर को मौत की सजा सुनाई थी और 16 साल के बाद भी उसे फांसी नहीं दी जा सकी और वह आज भी जिंदा है। पाकिस्तानी मूल का उमर लंदन में जन्मा था। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एडमिशन हुआ था, लेकिन उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वह आंतकवाद के रास्ते पर निकल पड़ा था।

1999 में जब इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को हाईजैक किया गया था तो उनमें से तीन आंतकियों को भारतीय जेलों से छुड़वा लिया गया था जिनमें से एक उमर भी था। बाद में साल 2001 में अमेरिका में विमानों में हमले हुए उसमें भी उसका नाम सामने आया था। कहा जाता है कि वह ब्रिटिश इंटेलिजेंस ऑफिसर था जिसे ओसामा बिन लादेन और अन्य इस्लामी आतंकी समूहों को अंदर तक पहुंचाने के लिए ब्रिटेन और अमेरिका की एजेंसियों ने इस्तेमाल किया था। उसके पाकिस्तान के आईएसआई से भी ताल्लुकात बताए जाते हैं। फिल्म में राजकुमार राव आतंकवादी के किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म के नाम और कहानी के आपस में जोड़ पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

https://www.jansatta.com/entertainment/