राजकुमार राव इन दिनों फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ लीड रोल में हैं। मूवी में उनकी एक्टिंग और केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है। शरण शर्मा की इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पांस मिला। इसी बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदानर ओपनिंग की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस ओपनिंग डे पर किया है। ऐसे में इस खास मौके पर आपको राजकुमार राव के 14 साल के करियर का बॉक्स ऑफिस ग्राफ बता रहे हैं। चलिए बताते हैं वो हिट रहे या फिर फ्लॉप।
राजकुमार राव ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ थी। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। साथ ही फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। बॉली मूवीज की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का इंडिया कलेक्शन 9.78 करोड़ रहा था। इसके बाद राजकुमार राव ने 14 साल के करियर में 24 फिल्मों में काम किया। जिसमेंसे कई फिल्में फ्लॉप रहीं।
ये हैं राजकुमार राव के फिल्में और उनकी कमाई
फिल्मों के नाम | कमाई | हिट या फ्लॉप |
रागिनी एमएस (2011) | 9.78 करोड़ | सेमी हिट |
चित्तागोंग (2012) | 0.19 करोड़ | फ्लॉप |
शाहिद (2013) | 3.60 करोड़ | फ्लॉप |
क्वीन (2014) | 61 करोड़ | हिट |
सिटीलाइट (2014) | 8.51 करोड़ | फ्लॉप |
डॉली की डोली (2015) | 19.26 करोड़ | फ्लॉप |
अलीगढ़ (2016) | 2.5 करोड़ | फ्लॉप |
ट्रैप्ड (2017) | 2.83 करोड़ | फ्लॉप |
बहन होगी तेरी (2017) | 1.99 करोड़ | फ्लॉप |
बरेली की बर्फी (2017) | 34.55 करोड़ | एवरेज |
न्यूटन (2017) | 22.80 करोड़ | एवरेज |
शादी में जरूर आना (2017) | 11.14 करोड़ | फ्लॉप |
फन्ने खां (2018) | 10.55 करोड़ | फ्लॉप |
स्त्री (2018) | 129.90 करोड़ | सुपरहिट |
लव सोनिया (2018) | 1.75 करोड़ | फ्लॉप |
5 वेडिंग्स (2018) | 0.36 करोड़ | फ्लॉप |
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (2019) | 20.28 करोड़ | फ्लॉप |
मेड इन चाइना (2019) | 9.63 करोड़ | फ्लॉप |
शिमला मिर्ची (2020) | 0.03 करोड़ | फ्लॉप |
रूही (2021) | 23.25 करोड़ | फ्लॉप |
बधाई दो (2022) | 20.62 करोड़ | फ्लॉप |
श्रीकांत (2024) | 41.75 करोड़ (20 दिन में) | एवरेज |
मिस्टर एंड मिसेज माही (2024) | अच्छा प्रदर्शन कर रही है | कहा नहीं जा सकता |
राजकुमार राव की इन फिल्मों में बहुत कम ही रहीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन किया। इसमें करीब 17 फिल्में ऐसी रही हैं, जो फ्लॉप की कैटेगरी में रहीं। वहीं, सुपरहिट केवल एक फिल्म रही।
100 करोड़ के क्लब में केवल एक फिल्म
आपको बता दें कि राजकुमार राव ने अपने 24 साल के करियर में केवल एक सुपरहिट फिल्म दी है। साथ ही उनकी वही फिल्म 100 करोड़ क्लब में है। इतने साल के करियर में राजकुमार ने सिर्फ एक 100 करोड़ी फिल्म दी है। इसका टाइटल ‘स्त्री’ था। इसमें वो श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे और उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ हो पाएगी हिट?
बहरहाल, अगर राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की बात की जाए तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही है। 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पहले दिन शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 7 करोड़ का बिजनेस किया है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला है। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है और ये हिट हो पाती है या नहीं।