राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है। यही कारण है कि फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों का रूख कर रहे हैं। फिल्म के कमाई के आंकड़ों की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से दी है।
तरण ने ट्वीट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 2 करोड़ 14 लाख रुपए, शनिवार को 3 करोड़ 76 लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही थी। ‘स्त्री’ का कुल कलेक्शन 101 करोड़ 43 लाख रुपए भारत में हो गया है। तरण ने स्त्री के 100 करोड़ में शामिल होने को इंवेस्टर्स के लिए लॉटरी बताया है। फिल्म पहले हफ्ते में 60 करोड़ 39 लाख रुपए का बिजनेस करने में सफल रही थी। जबकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में स्त्री ने 35 करोड़ 14 लाख रुपए का बिजनेस किया था। स्त्री ने दो हफ्तों में बॉक्सऑफिस पर कुल 97 करोड़ 53 लाख रुपए का बिजनेस करने में सफल रही थी।
And #Stree hits a century… Crosses cr mark… [Week 3] Fri 2.14 cr, Sat 3.76 cr. Total: ₹ 101.43 cr. India biz… This one’s a LOTTERY for its investors.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 16, 2018
‘स्त्री’ के कलेक्शन ने श्रद्धा कपूर की पिछली छह फिल्मों के कलेक्शन को भी मात दे दी है। श्रद्धा कपूर की फिल्म तीन पत्ती 6 करोड़ 77 लाख, ‘लव का एंड’ ने 5 करोड़ 88 लाख, ‘गोरी तेरे प्यार में’ फिल्म ने 16 करोड़ 32 लाख, ‘रॉक ऑन 2’ ने 10 करोड़ 47 लाख, ‘हसीना पार्कर’ ने 8 करोड़ 3 लाख और ‘नवाबजादे’ ने 4 करोड़ 5 लाख रुपए की कमाई की थी। ‘स्त्री’ के बाद सिनेमाघरों में गली गुलियां, पलटन और लैला मजनूं रिलीज हुई थी। स्त्री ने इन तीनों ही फिल्मों के कलेक्शन को प्रभावित किया है।
‘स्त्री’ फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां के पुरूष अक्सर रहस्यमयी तरीके से लापता होते रहते हैं। ऐसी अफवाह है कि एक ‘स्त्री’ है जो गांव के मर्दों को गायब कर रही है। ‘स्त्री’ गांव के पुरूष वर्ग से क्या चाहती है फिल्म में इसी रहस्य को दिखाया गया है।
Bigg boss 12: इस थीम में सजा नजर आएगा बिग बॉस का घर, देखिए ये शानदार तस्वीरें