Rajiv Gandhi Watch First Fovie With Sonia Gandhi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सबसे कम उम्र में ही पीएम की कुर्सी पर काबिज हो गए थे। पीएम बनने से पहले राजीव गांधी कैंब्रिज में पढ़ाई कर रहे थे। साल था 1965। राजीव गांधी की मुलाकात इतावली सोनिया मैनो से कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में हुई। सोनिया उस समय वहां से अंग्रेजी की पढ़ाई कर रहीं थीं। सोनिया को देखते ही राजीव अपना दिल दे बैठे थे। धीरे-धीरे मुलाकात बढ़ती गई और जल्द ही काफी अच्छे दोस्त बन गए। दोनों कभी-कभी साथ में नदी किनारे भी बैठा करते थे। सोनिया और राजीव को चाय पीने और फिल्में देखने का भी शौक था। उन्हें साथ में डांस करना भी काफी पसंद करते थे।
बता दें कि दोनों ने साथ में सबसे पहली फिल्म जो देखी थी वो एक भारतीय फिल्म थी। वो फिल्म थी ‘पाथेर पांचाली’ जिसको मशहूर बांग्ला फिल्ममेकर सत्यजीत रे ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 1955 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ कोलकाता के सिनेमाघर में लगभग 13 सप्ताह तक हाउसफुल दिखाई गई। इस फिल्म को फ्रांस में प्रत्येक वर्ष होने वाली प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिबल में ‘बेस्ट ह्यूमन डाक्यूमेंट’ का विशेष पुरस्कार भी दिया गया था। सत्यजीत रे को इस फिल्म को बनाने का आइडिया बंग्ला साहित्यकार विभूति भूषण बंधोपाध्याय के उपन्यास ‘विलडंगसरोमन’ से आया था। उन्होंने उनके इस उपन्यास पर ‘पाथेर पांचाली’ नाम से फिल्म बनाने का फैसला लिया।
जानकारी के लिए बता दें कि ‘पाथेर पांचाली’ को बनाने में लगभग तीन साल लगे थे। यह सत्यजीत रे की पहली फिल्म थी। पाथेर पांचाली की स्क्रिप्ट नहीं लिखी गई थी। रे ने इसके लिए कुछ नोट्स लिए थे और ड्रॉइंग्स की थी। इस फिल्म को बनाने के लिए रे ने अपनी पत्नी के गहने और ग्रामोफोन के रिकॉर्डस तक बेच दिए थे। फिल्म अपनी कहानी, अभिनय और पंडित रविशंकर के थीम म्यूज़िक से गहरे प्रभावित करती है। ये फिल्म बचपन, गांव का सुविधाओं के बिना जीवन, जिंदगी और मौत के बीच बेहतर जीवन की उम्मीद को बताती है।