साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) फैन फॉलोइंग साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और देशभर में है। उन्होंने हिंदी से लेकर दक्षिणी सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वो इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं, जिनकी लोग भगवान की तरह पूजा करते हैं और कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वो उस मूवी को पोस्टर को रिलीज से पहले दूध से नहलाते हैं। अब इसी कड़ी में उनके एक जबरा फैन ने घर में थलाइवा का मंदिर बनवा दिया है। उसने कहा कि वो उन्हें भगवान की तरह मानता है।
अब रजनीकांत को लेकर सामने आई इस खबर से सभी शॉक्ड हैं लेकिन ये सच बात है। मामला तमिलनाडु के मदुरै का है। इस मंदिर में सुपरस्टार की मूर्ति को भी स्थापित किया गया है। मंदिर की एक और खास बात ये है कि इसमें एक्टर की 250 किलो की मूर्ति भी स्थापित की गई है। रजनीकांत के इस फैन का नाम कार्तिक बताया जा रहा है। एएनआई से बात करते हुए शख्स ने कहा, ‘वो हमारे लिए भगवान के समान हैं। मैंने उनके सम्मान में मंदिर बनवाया है।’ इतना नहीं शख्स ने आगे कहा, ‘मैं रजनीकांत के अलावा किसी भी एक्टर्स की फिल्म नहीं देखता। मेरे लिए वो भगवान हैं। मैंने उनके लिए मंदिर बनवाया है। हम पांच पीढ़ियों से रजनीकांत के फैन रहे हैं।’
रजनीकांत के फैन के इस बयान से समझ सकते हैं कि उनकी दीवानगी किस कदर लोगों में है। वो ना केवल फिल्म देखते हैं बल्कि भगवान की तरह मानते भी हैं। वहीं, एक्टर भी फैंस पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वो उनसे मिलने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हैं।
‘जेलर’ से मचाया धमाल
बहरहाल, अगर रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जेलर’ में देखा गया था, जिसके जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया था। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म ‘थलाइवर 170’ है, जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इसमें वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी के जरिए 32 साल बाद दोनों की जोड़ी पर्दे पर वापसी कर रही है। फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं।