साउथ और बॉलीवुड में अपने अभिनय का दम दिखा चुके एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) की जब भी कोई फिल्म आती है तो वो बॉक्स ऑफिस पर बवाल ही मचा जाती है। इन दिनों उनकी फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। ये साल 2023 की तमिल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इसने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों की ओर से रिस्पांस भी कमाल का मिल रहा है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है…?

रजनीकांत की ‘जेलर’ को गुरुवार 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ इंडिया में कलेक्शन किया है। जबकि, सचनिक की रिपोर्ट के अनुसार इसका नेट कलेक्शन 44.5 करोड़ रहा है। इसी के साथ ही ये तमिल की साल की बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले साल की सबसे बड़ी तमिल ओपनर का रिकॉर्ड ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियन सेल्विन 2’ के नाम था। मणि रत्नम का फिल्म ने पहले दिन भारत में 32 करोड़ का बिजनेस किया था।

तमिल नाडु समेत साउथ में किया इतना कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर’ को साउथ और नॉर्थ में शानदार रिस्पांस मिला है। इसने तमिल नाडु में 23 करोड़, कर्नाटक में 11 करोड़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 10 करोड़ और केरल में 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड भी बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की रिपोर्ट के अनुसार इसने यूएस में 1.45 मिलियन का कलेक्शन किया है। जबकि, थलापति विजय की वरिसु ने 1.14 मिलियन का यूएस में कलेक्शन किया था।

रिलीज से पहले बिके थे 9 लाख टिकट!

आपको बता दें कि रजनीकांत की ‘जेलर’ ने रिलीज से पहले ही कमाल कर दिखाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो 9 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। रजनीकांत को आखिरी बार फिल्म ‘अन्नाथे’ में देखा गया था, जिसे 2021 में रिलीज किया गया था। इसने दुनियाभर में 70.19 करोड़ पहले दिन कलेक्शन किया था और महज दो दिन में 112 करोड़ का बिजनेस कर डाला था। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश ने लीड रोल प्ले किया था। इसका क्लैश शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘भोला शंकर’ से देखने के लिए मिलने वाला है। चिरंजीवी स्टारर फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल सकती है।