राजेश खन्ना की जिंदगी में कई बार उतार चढ़ाव आए। 80 के दशक के सुपरस्टार ने कई तूफानों का सामना किया।इसका गवाह उनका बंगला ‘आशीर्वाद’ रहा। वह कभी अपने घर ‘आशीर्वाद’ से कभी अलग नहीं हुए। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें अपने घर से न चाहते हुए भी अलग होना पड़ा था। राजेश खन्ना अपने घर से बेदखल कर दिए गए थे। इस मुश्किल वक्त में वो कभी अपने ऑफिस तो कभी किराये के घर में रहे।

क्यों अपने ही घर से बेदखल कर दिए गए थे राजेश खन्ना?: दरअसल, राजेश खन्ना पर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट ने डेढ़ करोड़ रुपए का क्लेम दिखा दिया। उस वक्त काका तंगी के हालात से गुजर रहे थे। जब वे पैसे नहीं दे पाए तो विभाग ने उनका बंगला अटैच कर इसपर ताला जड़ दिया। तब काका ने फिल्म डायरेक्टर अशोक त्यागी से इसका जिक्र किया था।

बकौल अशोक त्यागी- ”इनकम टैक्स ने उनपर क्लेम डाल दिया था। इस क्लेम को राजेश खन्ना चुका नहीं पाए थे तो सरकार ने उन्हें इस घर से बेदखल कर दिया था। राजेश खन्ना से कहा गया था कि तब तक इस घर का ताला नहीं खुल सकता जब तक वो बकाया राशि चुका नहीं देते। राजेश खन्ना को वो घर छोड़ना पड़ा था, जहां से उन्होंने शादी की थी। जहां ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और रिंकी खन्ना (Rinki Khanna) पैदा हुई थीं। इस घर में राजेश खन्ना ने सुख दुख देखा था। उनके स्टारडम से लेकर ढलने तक के दिन उन्होंने यहां गुजरे थे।

सुपरस्टार को किराए के घर में बिताने पड़े दिन‘: आशीर्वाद’ छोड़ने के बाद राजेश खन्ना को किराए के मकान में रहना पड़ा। उन्हें ऐसा समय भी देखना पड़ा जब वह ऑफिस में सोया करते थे। राजेश खन्ना ने रेंट पर लोखंडवाला में एक घर लिया था। फिल्म पत्रकार भावना सौमेया बताती हैं कि वो राजेश खन्ना के उस लोखंडवाला वाले घर में भी गई थीं।

उन्होंने बताया- मैंने काका से कहा कि ये बंग्ला तो अच्छा है। तो उन्होंने कहा ठीक है लेकिन मुझे इतने छोटे घर में रहने की आदत नहीं है। और उन्होंने ये बात ऐसे कोई बुरी तरह से नहीं कही थी-कि आई एम राजेश खन्ना। उस वक्त उन्हें वहां सब छोटा-छोटा लग रहा था। उन्होंने आगे बताया, वर्सोवा में अभिषेक बिल्डिंग में भी राजेश खन्ना रहे थे।