ऋषि कपूर नहीं रहे। कैंसर से लड़ते-लड़ते 30 अप्रैल, 2020 को वह दुनिया छोड़ गए। उनका जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई में हुआ था। गोल-मटोल बालक के रूप में। उनके जन्म की खुशी में पिता राज कपूर ने तुरंत शैम्पेन की बोतल खोल ली थी और जश्न मनाया था।
ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा ‘खुल्लमखुल्ला’ में इस बात का जिक्र किया है। कपूर ने लिखा कि उनके जन्म का जश्न इससे बेहतर और हो भी क्या सकता था। कपूर खानदान शुरू से खाने-पीने का शौकीन रहा है। ऋषि कपूर पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे थे। पृथ्वीराज कपूर पाकिस्तान के सुंदरी इलाके से थे। राज के अलावा शम्मी और शशि कपूर भी पृथ्वीराज के बेटे हैं। शम्मी दुनिया छोड़ चुके हैं।
राज के अलावा शम्मी और शशि कपूर भी पृथ्वीराज के बेटे हैं। शम्मी दुनिया छोड़ चुके हैं। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। ऋषि की शादी नीतू कपूर से हुई। नीतू के साथ ऋषि ने सबसे ज्यादा (करीब डेढ़ दर्जन) फिल्में कीं।
कपूर खानदान का बच्चन परिवार से भी करीबी नाता है। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के पति निखिल नन्दा कपूर खानदान से ही हैं। अमिताभ ऋषि कपूर से दस साल बड़े हैं। पर वह उन्हें अमिताभ ही बुलाते थे। शुरुआत में तो दोनों के रिश्ते भी मधुर नहीं थे। ‘कभी-कभी’ की शूटिंग के दौरान दोनों में बातचीत तक नहीं होती थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सब ठीक हो गया था।

