Ashoke Pandit: 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। ऐसे में कांग्रेस पार्टीअपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इसको लेकर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस पार्टी के फाउंडेशन डे मनाने पर चुटकी ली है। अशोक पंडित ने एक ट्वीट कर तीखे अंदाज में लिखा-‘जिस पार्टी का फाउंडेशन ही चरमरा गया है उस पार्टी ने फाउंडेशन डे मनाया। गलतफहमी की भी हद होती है।’

अशोक पंडित के इस ट्वीट पर ढेरों यूजर्स के रिएक्शन सामने आने लगे। कई लोग इस बीच अशोक पंडित के पोस्ट पर जोक बरसाते रहे, तो कई लोग अशोक पंडित पर बरसते दिखे। एक यूजर ने मस्ती में लिखा- ‘वैसे फाउंडेशन डे किस पार्टी का था अशोक जी? वही ना जिसे नानी याद आ गई?’ एक ने लिखा- ‘सर फाउंडेशन दिवस नहीं बनाया, मोदी जी को 2024 में कितने सीटों के साथ बहुमत दें इसलिए विचार विमर्श किया गया।’

एक ने लिखा-सही पकड़े हैं भाईसाहब। तो कोई बोला-राजा बाबू। बता दें, राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के फाउंटेशन डे को मनाने को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!’

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर लोगों के काफी रिएक्शन सामने आए। कई लोगों ने इस बीच उनके इटली दौरे को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए। राहुल गांधी ने 27 दिसंबर को एक ट्वीट किया था जिसके तुरंत बाद वह इटली के लिए रवाना हो गए थे।

इस बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था कि देश में किसानों का मुद्दा चल रहा है, पार्टी फाउंडेशन डे मना रही है और राहुल गांधी विदेश यात्रा गए हैं।बीजेपी नेता संबित पात्रा ने तो ये तक कहा कि उन्होंने 5 दिन पहले ही भविष्यवाणी कर ली थी कि राहुल गांधी बाहर जाएंगे।