बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) अपनी बेहतरीन अदायकी के लिए जानी जाती हैं। एक्टिंग के साथ ही वो अपनी बेबाकी के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। किसी भी मुद्दे पर वो खुलकर अपने विचार रखती हैं। ऐसे में पिछले दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में पहले बच्चे का वेलकम किया। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। तभी से वो काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की और कहा कि वो और उनके पति बच्चा नहीं चाहत थे और उन्होंने इसके लिए कोई प्लानिंग नहीं की थी। सब कुछ अचानक से हुआ। हालांकि, अब वो सब कुछ स्वीकार कर चुकी हैं और इन बदलावों से काफी खुश हैं।

दरअसल, राधिका आप्टे ने हाल ही में वोग मैगजीन से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें जब प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो वो काफी शॉक्ड हो गई थीं। उन्होंने अगल ही दिन सभी को बता दिया था। हालांकि, वो किसी को भी बताना नहीं चाहती थीं कि लेकिन, ये सब अचानक से हुआ था। ये उनके लिए काफी मजेदार था कि कैसे हुआ। क्योंकि उन्होंने इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं था। उनका मानना है कि जब लोगों को ये पता होता है कि वो बच्चा चाहते हैं या नहीं तो उनके लिए सब कुछ आसान होता है। राधिका बताती हैं कि उन्होंने कभी बच्चों के बारे में सोचा ही नहीं था। उनका एक छोटा सा सवाल था कि अगर बच्चा हो तो कैसा होगा। फिर जब ऐसा हुआ तो वो ये सोचने लगीं कि इसे आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं।

अपने शरीर को अपनाना मुश्किल हो रहा था- राधिका आप्टे

इसके साथ ही राधिका आप्टे आगे बताती हैं कि उन्होंने जन्म से एक हफ्ते पहले ही फोटोशूट करवाया था। उस समय उनके लिए अपना शरीर को अपनाना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कभी इतन वजन नहीं बढ़ाया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका शरीर सूजा हुआ था। उनके पेल्विश में दर्द हो रहा था और नींद की कमी के कारण उनकी सोच भी बदल गई थी। राधिका ने कहा कि अभी उन्हें मां बने हुए भी दो हफ्ते नही हुए और उनके शरीर में फिर से बदलाव होने लगे हैं।

राधिका ने आगे कहा कि वो अपने शरीर को अपना चुकी हैं। उनके लिए ये सब नए अनुभव हैं। उन्होंने माना कि वो नई चीजें सीख रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि प्रेग्नेंसी उनके लिए एक चमकदार अनुभव रहा।

आपने राधिका आप्टे से जुड़ी खबर को तो पढ़ लिया। इसके साथ ही आप उनकी बेटी के साथ पहली तस्वीर भी देख सकते हैं। एक्ट्रेस 12 साल के बाद पहले बच्चे की मां बनी हैं। इसमें उन्हें काफी एक्साइटेड देखा गया।