शाहिद कपूर जब फिल्मों में आए तो अपनी क्यूट स्माइल और चॉकलेटी लुक से लड़कियों का दिल जीत लिया, सारी लड़कियों के पसंदीदा स्टार बन गए थे शाहिद कपूर। सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बॉलीवुड की हसीनाएं भी शाहिद के लुक्स पर फिदा दीं। ऐसी ही एक हसीना शाहिद के प्यार में इस कदर डूब गई थीं कि शाहिद कपूर ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी।
राज कुमार की बेटी वास्तविकता को हुई थी शाहिद से एकतरफा मोहब्बत
हम बात कर रहे हैं गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर राज कुमार की बेटी ‘वास्तविकता पंडित’ की। शाहिद कपूर के प्यार में वो इस कदर पागल हो गई थीं कि वो जहां-जहां जाते थे वास्तविकता पंडित उनके पीछे-पीछे वहां आ जाती थीं, वो शाहिद कपो स्टॉक करने लगी थीं। दोनों की पहली मुलाकात कोरियोग्रापर श्यामक डाबर की डांस क्लास में हुई थी। वहीं पहली नजर में शाहिद उन्हें पसंद आ गए।
शाहिद कपूर को स्टॉक करने लगी थीं वास्तविकता पंडित
रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि वास्तविकता ने शाहिद के घर के पास घर ले लिया था, और जब भी शाहिद कहीं जाते थे वो उनके पीछे पहुंच जाती थीं। यहां तक कि कई बार वो शाहिद कपूर की कार की बोनट पर बैठ जाती थीं। शाहिद के लिए वास्तविकता ने एक्टिंग क्लास, डांस क्लास तक छोड़ दिया था और दिन रात वो शाहिद के अपार्टमेंट के पास रहने लगी थीं। वास्तविकता की ये मोहब्बत एकतरफा थी और शाहिद कपूर परेशान हो गए थे। पहले तो शाहिद ने इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन जब चीजें हद से आगे बढ़ने लगीं तो एक्टर ने वास्तिवकता पंडित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद एक्ट्रेस ने शाहिद का पीछा करना छोड़ दिया।
फिल्मों में नहीं मिली वास्तविकता को सफलता
वास्तविकता पंडित ने साल 1996 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें फिल्मों में सफलता नहीं मिली। उनके पिता राजकुमार मशहूर एक्टर थे लेकिन उन्हें काम नहीं मिला। लॉरेंस डिसूजा ने साल 2000 में वास्तविकता को फिल्म ‘दिल भी क्या चीज है’ के लिए साइन किया उन्होंने कुछ समय तक शूटिंग भी की लेकिन डायरेक्टर को उनका काम नहीं पसंद आया तो उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।
वास्तविकता अभी कहां रहती हैं क्या करती हैं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।