सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म राबता का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। दिनेश विजान निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट 9 जून 2017 रखी गई है। फिल्म का प्रोडक्शन दिनेश विजान और भूषण कुमार कर रहे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मॉरिशिस, बुडापेस्ट और पंजाब में शूट की गई है। फिल्म के फर्स्ट लुक में सुशांत और कृति बेहद रोमेंटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। सुशांत एक वुडेन चेयर पर बैठे है, और उनकी गोद में बैठी हैं कृति सेनन। सुशांत कृति को उनके लॉकेट से पकड़ कर खींच रहे हैं। मशहूर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक MS Dhoni: The Untold Story में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभा चुके सुशांत सिंह राजपूत की यह 7वीं फिल्म होगी। इससे पहले वह फिल्म कोई पा चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, पानी और एम एस धोनी में नजर आ चुके हैं।

मालूम हो कि M.S. Dhoni: The Untold Story फिल्म के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रह चुके हैं। सुशांत ने दिल्ली के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है। अपने एक्टिंग करियर पर पूरी तरह फोकस करने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। धोनी में जबरदस्त परफॉरमेंस देने के बाद अब सुशांत कृति सोनन और जैक्लीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म राबता में नजर आएंगे।

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की अब तक की कमाई 103.40 करोड़ है। नीरज पांडे निर्देशित यह फिल्म धोनी की जिंदगी के अलग-अलग स्तरों को बड़ी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी की भूमिका में हैं, और नन्हें जीशान ने धोनी के बचपन वाला किरदार निभाया है। तरण आदर्श द्वारा ट्विटर पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘धोनी’ की 8 अक्टूबर की 5.20 करोड़ की कमाई के बाद अब यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।