अल्लू अर्जुन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) को पिछले साल दिसंबर 2024 में रिलीज किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था और कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया था। फिल्म ने दुनियाभर में 1871 करोड़ का कारोबार किया है। मूवी ने एक-एक सीन के लिए काफी तारीफें बटोरी। फिर चाहे वो अल्लू अर्जुन का सीन रहा हो या फिर रश्मिका मंदाना या फिर फहाद फासिल का। वहीं, फिल्म में अल्लू अर्जुन के गाने ‘जथरा’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसमें एक्टर की कमाल की परफॉर्मेंस देखने के लिए मिली थी। इस गाने को कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था। ऐसे में अब उन्होंने बताया कि इसके लिए अल्लू अर्जुन को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

दरअसल, गणेश आचार्य इन दिनों अपनी फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ को प्रमोशन में बिजी हैं और इसी बीच इंडिया टुडे से गणेश आचार्य ने बात की और बताया कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म के गाने के लिए चैलेंज को स्वीकार किया और इसके लिए कड़ी मेहनत की। इस गाने की शूटिंग लगातार 29 दिनों तक चली थी। इसकी शूटिंग के दौरान एक्टर को कई बार चोटिल होना पड़ा था। लेकिन, कमिटमेंट पूरा करने के लिए वो चोट के बाद भी हाजिर होते थे।

अल्लू अर्जुन को आई चोटें

गणेश आचार्य ने ‘जथरा’ गाने की तारीफ करते हुए कहा था कि असल में इसका श्रेय अल्लू अर्जुन को जाता है। एक्टर ने कहा कि उन्होंने ‘पुष्पा’ की दोनों फिल्मों के लिए पांच साल दे दिए। कोरियोग्राफर ने ये भी कहा था कि अल्लू अर्जुन ने साड़ी, घुंघरू, गले का हार, ब्लाउज समेत कई अन्य प्रॉप्स पहनकर परफॉर्म किया था। गणेश आचार्य ने बताया था कि उन्हें हर पांच से 10 दिन में उन्हें चोट लग जाया करती थी। उन्होंने बताया कि कभी-कभी उनका पैर भी टूट जाया करता था। गर्दन में भी चोट लग जाती थी। लेकिन कभी भी साउथ एक्टर नहीं माने। उन्होंने अपना कमिटमेंट पूरा किया है।

2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही ‘पुष्पा 2’

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसने ओपनिंग डे से लेकर कई वीक डेज तक के रिकॉर्ड्स तोड़े। फिल्म ने दुनियाभर में 1871 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, इंडिया में फिल्म ने 1233.83 करोड़ का बिजनेस किया। ये रश्मिका और अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी हिट रही है।

किच्चा सुदीप की बेटी ही नहीं, राजामौली की बेटी भी सिद्धार्थ मल्होत्रा पर छिड़कती हैं जान, कियारा से शादी के बाद फूट-फूटकर रोई थीं सान्वी