Punjabi Song: यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नया पंजाबी गाना बिल्लो तू आग (Billo Tu Agg) रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है और लगातार यह गाना टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर ही अब तक इस गाने को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हनी सिंह (Honey Singh) का यह गाना पार्टी सॉन्ग है, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। हनी सिंह के अलावा इस गाने को सिंहस्टा ने अपनी आवाज दी है वहीं गाने को मिहिर गुलाटी ने डायरेक्ट किया है। गाने का म्यूजिक काफी शानदार है जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। गाने के बोल काफी शानदार हैं जिसे हनी सिंह और सिंहस्टा ने ही लिखा है। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में हनी सिंह ने परफॉर्म भी किया है। इस गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

हनी सिंह ने पंजाबी के अलावा हिंदी भाषा में भी काफी गाने गाए हैं। हनी सिंह को कई बॉलीवुड फिल्मों में उनके संगीत के लिए जाना जाता है। हनी सिंह ने अजय देवगन स्टारर सिंघम शाहरूख खान की चैन्नई एक्सप्रेस और अक्षय कुमार की बॉस में शानदार म्यूजिक दिया है। इसके साथ ही हनी सिंह का पंजाबी गाना ब्राउन रंग युवाओं के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर भी है।

बता दें कि इस गाने से पहले यो यो हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का गाना ‘मॉस्को सूका’ भी हाल ही में रिलीज हुआ था। रिलीज होते ही हनी का यह गाना भी छा गया था और कई दिनों तक लगातार नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था। हालांकि लॉकडाउन के कारण ‘मॉस्को सूका’ का केवल लिरिक्ल वर्जन ही रिलीज हुआ था। फिलहाल इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो वर्जन भी रिलीज कर दिया जाएगा।