फेमस पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) इन दिनों अपना दर्द बयां करने को लेकर चर्चा में हैं। वो मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने एक म्युजिक कंपनी के मालिक प्रोड्यूसर के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने उनके साथ धोखाधड़ी और शोषण किया है। वो म्यूजिक प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि mad4music म्यूजिक कंपनी के मालिक प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र (पिंकी) धालीवाल हैं। उन पर सिंगर ने वित्तीय शोषण, धोखाधड़ी, जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने, बदनाम करने की धमकी देने और निजी संपत्ति पर अवैध कब्जा जैसे आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद मटौर पुलिस स्टेशन में प्रोड्यूसर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है, जिसके बाद पिंकी को अरेस्ट भी कर लिया गया। महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने सुनंदा का साथ दिया।

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने पिंकी की गिरफ्तारी के बाद इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने आपबीती बताई है। पोस्ट में सिंगर ने पिंकी के खिलाफ कई गंभीर खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने लिखा, ‘ये मसला अकेले किसी कॉन्ट्रैक्ट या पैसों का नहीं है। ये मसला है, जिसने मुझे बीमार किया है। हर उस आर्टिस्ट का मसला है, जो एक मिडिल क्लास परिवार से आता है और मगरमच्छों के जाल में फंस जाता है।’

सुनंदा शर्मा ने बयां किया दर्द

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने आगे पोस्ट में लिखा, ‘हमसे कड़ी मेहनत करवाते थे। हमारी मेहनत की कमाई से अपना घर भरते हैं। हमारे साथ भिखारियों जैसा बर्ताव किया जाता है। अगर इन्हें कुछ कहो तो कहते हैं कि इसे रोजी-रोटी मैंने दी है, ये तो चप्पल में आई थी।’ इतना ही नहीं, सुनंदा आगे लिखती हैं, ‘इसने तो मुझे ऐसे बीमार कर दिया कि मैं कमरे में जाकर रोती थी और कई बार तो खुद को खत्म करने की कोशिश की। फिर भी हंसते हुए सबके सामने आती रही।’ सिंगर आगे लिखती हैं, ‘मैं समझदार थी और जानती थी कि अगर मैं रोती हुई लोगों के सामने आई तो एक मगरमच्छ के जाल से निकलकर दूसरे मगरमच्छ के जाल में फंस जाऊंगी।’

सुनंदा ने सीएम का किया ‘धन्यवाद’

सुनंदा ने आगे अन्य फीमेल आर्टिस्ट्स को भी अपनी आवाज उठाने के लिए कहा। वो पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘ना जाने मेरे जैसे और कितने बेचारे ऐसे लोगों के जाल में फंसे हैं। सभी बाहर आ जाओ… ये दौर हमारा है। ये मेहनत हमारी है और इसका फल भी हमें ही मिलना चाहिए। ये एकजुट होने का वक्त है। सरकार हमेशा महिलाओं के साथ है।’ सुनंदा ने अपनी पोस्ट में पंजाब के सीएम भगवंत मान का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि सीएम ने उनकी अर्जी सुनी और सही समय पर एक्शन लिया।

कौन हैं आरजे महवश? धनश्री संग युजवेंद्र चहल के तलाक के बाद बढ़ती नजदीकियों पर फैंस पूछने लगे सवाल