पंजाबी फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे सूरज गौतम अब सिंगर, रैपर और एक्टर बन चुके हैं। उनका नया सॉन्ग ‘ओशो’ (Osho) का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। गाने को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। इस गाने का वीडियो यट्यूब पर म्यूजिक बॉक्स की ओर से लॉन्च किया गया है। इससे पहले इसका टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद लोग इसके गाने के लिए एक्साइटेड हो गए थे। अब वीडियो रिलीज होने के साथ-साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है। गाने को हिप हॉप कल्चर के साथ तैयार किया गया है।

सूरज गौतम के गाने ‘ओशो’ म्यूजिक के भरपूर तड़के से सजा है। इस गाने में धर्म गुरु ओशो की आवाज भी शामिल है। म्यूजिक बॉक्स की फाउंडर महक चौधरी के बैनर तले पहले भी कई पंजाबी और अन्य चर्चित गाने लॉन्च किए गए हैं, जिन्होंने एक मजबूत फैन बेस तैयार किया। इस गाने को एक्ट्रेस जीनल और एक्टर सूरज गौतम पर फिल्माया गया है। इसमें दोनों के काम की तारीफ हो रही है। हिप हॉप बेस्ड इस गाने के बारे में बताते चलें की गाने में रैपर, प्रोड्यूसर, लेखक और डायरेक्टर के साथ-साथ भूमिका सूरज गौतम के द्वारा निभाई गई है। सहयोगी निर्देशक आकाश गौतम हैं। इसी कड़ी में गाने का मनमोहक म्यूजिक रोहित राज द्वारा तैयार किया गया है।

आपको बता दें कि सूरज गौतम को पंजाबी फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है। वो नेहा मलिक के साथ ‘गांधी फेर आ गए’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। इसमें एक्टर आर्या बब्बर नेहा मलिक के अपोजिट दिखे थे। ये वही नेहा मलिक हैं, जिन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ म्यूजिक वीडियो ‘तेरे मेरे दरमियां’ में काम किया था। इसमें वो खेसारी की गर्लफ्रेंड बनकर खूब पॉपुलर हुई थीं।