Priyanka Chopra: एक के बाद एक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के नामी सितारे किसान मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते दिख रहे हैं। ऐसे में इस फेहरिस्त में एक नाम और जुड़ गया है- Priyanka Chopra का। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ का एक पोस्ट अपनी वॉल पर री-ट्वीट किया है जिसमें फॉर्मर प्रोटेस्ट (Farmer Protest) को लेकर बात कही गई है। प्रियंका के इस री-पोस्ट को देख कर कई लोग उनपर भड़कने लगे।

प्रियंका ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘हमारे किसान हमारे देश के फूड सोल्जर्स हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो।’ प्रियंका की इस बात से कई लोग सहमत नजर आए ऐसे में प्रियंका सपोर्टर्स भी उनके समर्थन में उतरे कि प्रियंका ने ऐसी क्या गलत बात कर दी?

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर प्रियंका के लिए कहा जाने लगा- ‘तुम यूस में ही रहो। भारत में क्या चल रहा है तुम्हें कोई जानकारी नहीं है। इसलिए चुप रहो।’ एक ने कहा- क्यों फटे में टांग अड़ा रही हो। दिलजीत के पोस्ट को री-ट्वीट कर रही हो। एक ने बोला-‘दीदी आप यूएस में हो इंडिया की फिक्र करना छोड़ दो।’ एक ने फिरकी लेते हुए कहा- आप इतनी पढ़ी लिखी हैं आप किसानों को वहां से क्यों नही समझा देतीं। अच्छा बिल समझ आ गया आपको?’

एक यूजर ने लिखा- ‘प्रियंका, “साक्षर होने की जरूरत है” यह दूसरा मामला है। नए कृषि कानूनों के साथ मुझे एक मुद्दा बताएं जिसकी आपको समझ हो। वे भारत में सुधार करेंगे और किसानों को सबसे बड़ा फायदा होगा। इन सालों में किसान गरीब ही बने रहे हैं। भ्रष्ट व्यवस्था के कारण, बिचौलियों और राजनेताओं नेक्सस के कारण। सच्चाई का समर्थन करें।’

एक ने लिखा- ‘खुद की सरकार पर भरोसा नही?आपको तो भारत के किसी व्यक्ति तक पर भरोसा नहीं था मैडम इसलिए आपने विवाह भी विदेशी में किया। आपका ऐसा कमेंट आना लाजिमी सी बात है। आप तो वैसे भी बाहर सेटल हो गई हैं। वहीं रहती हैं। वहीं की बात कीजिये न यहां के मामलों से दूर रहिए। पीगी चोपड़ा जी।’