Tv Actresses Debut In Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा में यूं तो काफी हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस हैं, जो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। इंडस्ट्री में अब केवल यूपी-बिहार की हीरोइनें ही नहीं बल्कि साउथ और टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी देखने के लिए मिल जाएंगी। टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक के स्टार्स काम कर रहे हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘तुझे ना देखूं तो चैन मुझे आता नहीं…’ से भोजपुरी में एंट्री की और धमाल मचा दिया। ऐसे में आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जो उनसे पहले भोजपुरी में जलवा बिखेर चुकी हैं। चलिए जानते हैं…
पूजा बनर्जी
टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल प्ले कर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने पिछले साल यानी कि 2022 में छठ के गाने से भोजपुरी में एंट्री की थी। उन्होंने पवन सिंह के साथ अपना पहला भोजपुरी छठ गीत किया था। इस गाने के बोल ‘उगीं सुरुज देव’ थे।
आकांक्षा पुरी
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अपने लुक्स और बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में टीवी के बाद उन्होंने भोजपुरी में एंट्री मार ली है। हाल ही में उनका पहला भोजपुरी म्यूजिक वीडियो पवन सिंह के साथ रिलीज किया गया है, जिसके बोल ‘तुझे ना देखूं तो चैन मुझे आता नहीं…’ हैं।
प्रियंका खेरा
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा (Priyanka Khera) ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो पवन सिंह के साथ किया था। उन्हें मुख्यतः टीवी और पंजाबी के लिए जाना जाता है। उन्होंने पवन सिंह के साथ काम करने से पहले ‘आधे-अधूरे’ और ‘शास्त्री सिस्टर्स’ जैसे शोज में काम किया है। वहीं, भोजपुरी पावरस्टार के साथ म्यूजिक वीडियो ‘याद आती नहीं’ (Yaad Aati Nahi) में काम किया था।
सृष्टि तारे
सृष्टि तारे (Srushti Tare) पंजाबी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उन्हें ‘नागिन-6’ के लिए जाना जाता है। वो भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘जिंदगी’ में काम कर चुकी हैं। ये एक्ट्रेस का पहला गाना था। इसे काफी पसंद किया गया था।
नीतिका जायसवाल
‘जय जय बजरंग बली’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘बड़ी दूर से आए हैं’, ‘सीआईडी’ और ‘शपथ’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नीतिक जायसवाल ने भी भोजपुरी में एंट्री की है। उन्होंने भोजपुरी में ‘इच्छाधारी नाग’, ‘घातक’ और ‘साक्षी शंकर’ जैसी फिल्मों में काम किया।
पाखी हेगड़े
भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े इंडस्ट्री की पॉपुलर हीरोइनों में से एक हैं। निरहुआ के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी खूब जमी है। भोजपुरी से पहले वो टीवी में काम कर चुकी हैं। इसमें ‘मैं बनूंगी एयरहोस्टेस’ जैसे शोज शामिल हैं।
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी में एक से बढ़कर फिल्मों और खेसारी, निरहुआ, पवन सिंह और रवि किशन जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। लेकिन इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वो भोजपुरी से पहले टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘काला टीका’ जैसे शो में काम किया है।
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे आज इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम हैं। लेकिन भोजपुरी से पहले वो टीवी सीरियल ‘रहना है पलकों की छांव में’ काम करती थीं। इसमें उन्होंने सुमन का किरदार प्ले किया था। हालांकि, इससे उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली थी।
निधि झा
भोजपुरी में लूलिया के नाम फेमस एक्ट्रेस निधि झा ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी शोज से की थी। उन्हें भोजपुरी फिल्मों से पहले ‘सपने सुहाने लड़कपन के’, ‘बालिका वधू’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में देखा गया है।
अंजना सिंह
भोजपुरी की ड्रीम गर्ल और हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) भोजपुरी के साथ-साथ टीवी सीरिल्स में काम कर चुकी हैं। वो आज भी टीवी शोज में काम करती हैं। ‘नथ गहना या जेवर’ जैसे शोज के जरिए एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं।