एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी इन दिनों अपनी 50वीं फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी इस फिल्म का टाइटल ‘अजोज्ञो’ है। इसमें वो रितुपरना सेनगुप्ता के साथ नजर आने वाले हैं। इसी प्रमोशन के बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘चोखेर बाली’ को याद किया है। इसमें वो एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ थे। इमसें दोनों कलाकारों पर बोल्ड और रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे, जिसे यादकर एक्टर ने एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की। साथ उन्हें नाश्ते में क्या पसंद है इसका खुलासा भी किया है। चलिए बताते हैं प्रोसेनजीत ने क्या कुछ कहा है।
प्रोसेनजीत चटर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साथ में फिल्म ‘चोखेर बाली’ में काम किया है। इसमें दोनों पर रोमांटिक और कुछ बोल्ड सीन भी फिल्माए गए। ऐसे में हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्टर ने ऐश्वर्या के साथ काम करने को ‘जादुई और अद्भुत’ बताया है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस बहुत प्यारी और अच्छी हैं। वो उनसे कभी-कभार मिलते भी हैं।
इसके साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि ऐश्वर्या राय को ब्रेकफास्ट में क्या पसंद है। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या को बंगाली ब्रेकफास्ट काफी पसंद था। प्रोसेनजीत ने बताया कि ‘चोखेर बली’ के सेट पर वो और रितु अक्सर लड़ा करते थे। वो सुबह नाश्ते के लिए बंगाली कचौरी और मिठाई मंगवाते थे। एक्ट्रेस सब चीजों का लुत्फ उठाती थीं और कहती थीं कि तुम सबसे बड़े हीरो हो और वो सबसे पड़ी निर्देशक तो तुम दोनों सेट पर झगड़ते क्यों रहते हो? इसके साथ ही प्रोसेनजीत ने ऐश्वर्या के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन की भी खूब तारीफ की। उन्हें मिलनसाल बताया है।
कौन हैं प्रोसेनजीत?
प्रोसेनजीत के बारे में बात की जाए तो वो एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं। वो बंगाली सिनेमा में एक्टिंग के दम पर राज करते हैं। वो दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में ‘चोटो जिज्ञासा’ से की थी। मुख्य नायक के रूप में फिल्म ‘दुती पाटा’ से अपने बेहतरीन करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘अमर संगी’ से उन्हें पहचान मिली थी।