प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई। 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंधे। अब शादी के बाद प्रियंका एक दम नई दुल्हन का अवतार लिए वर्किंग लेडी के रूप में नजर आ रही हैं। न्यूलीमैरेड लुक के साथ प्रियंका अपने काम में व्यस्त हो गई हैं। इस दौरान प्रियंका के माथे पर सिंदूर, हाथोंमें चूड़ा और गले में मंगलसूत्र भी देखा गया। वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रियंका ने अपने नाम के साथ पति निक का सरनेम जोड़ लिया है।
लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ये बात कुछ खास पच नहीं रही है। ऐसे में यूजर्स प्रियंका को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। प्रियंका के मंगलसूत्र, चूड़ा और सिंदूर पहनने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। साथ ही प्रियंका को याद दिलाया जा रहा है कि वह बॉलीवुड की फेमिनिस्ट हैं। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका के उस कमेंट पर भी सवाल उठा रहे हैं जिसपर वह फेमिनिज्म पर स्टैंड लेती नजर आई थीं।
Sindoor is not synonymous with bondage anymore. Watch Priyanka proving it everyday!!
— Madhu Chopra (@chopramadhu1) December 8, 2018
ऐसे में सोशल मीडिया पर नई नवेली दुल्हन प्रियंका पर कई सवाल खड़े किए जाने लगे। प्रियंका ने तो इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन इन सबके बीच प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। प्रियंका की मां ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सिंदूर का मतलब बंधन नहीं है। हर रोज प्रियंका इस बात को साबित कर रही हैं।’
आपको बताते चलें निक और प्रियंका की शादी में जोधपुर के उमैद भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सोशल मीडिया पर तब भी हल्ला हुआ था जब प्रियंका की शादी के बाद जोधपुर में आतिशबाजी की गई थी। तब भी सोशल मीडिया में प्रियंका को ट्रोल किया गया था।
ऐश्वर्या के साथ डांस करते दिखीं दीपिका