पिछले कुछ समय से प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगल मार्केल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल है और इस रॉयल वेडिंग में अब एक इंडियन कनेक्शन भी जुड़ा है। इस वेडिंग में देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका वहां अपनी दोस्त मेगन मार्केल की दोस्त के तौर पर शादी अटेंड करने पहुंची थी। प्रियंका ने इस दौरान खूबसूरत लैवेंडर कलर का आउटफिट पहना था। इस आउटफ़िट को विवियन वेस्टवुड ने डिज़ाइन किया था। इस आउटफ़िट के साथ उन्होंने फ़िलिप ट्रेसी की हैट पहनी। प्रियंका का ये हैट उन्हें रॉयल लुक प्रदान कर रहा था। रॉयल वैडिंग में प्रियंका के खास ड्रेसअप के बावजूद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हालांकि इस आउटफिट के एक खास आकर्षण के तौर पर प्रियंका की हील्स भी थीं।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के हील्स के स्ट्रैप्स पर स्वारोस्की क्रिस्टल्स से स्टायल किया गया था और उनकी हील्ज़ वाकई काफी खास दिख रही थी लेकिन आप जानते हैं कि शाही शादी के लिए खासतौर पर पहनी गई इन हील्स की कीमत क्या है? प्रियंका की इन हील्स की कीमत दरअसल 1 लाख 40 हज़ार के आसपास है और जाहिर है कोई भी साधारण नागरिक इन हील्स को खरीदने में काफी मशक्कत करनी होगी।
From head to toe there is flawless perfection! @PriyankaChopra all the way.. #RoyalWedding pic.twitter.com/sPwRQDgBQY
— Team Priyanka Chopra (@TeamPriyanka) May 21, 2018
इससे पहले कई लोगों ने प्रियंका को उनकी हील्स के लिए ट्रोल किया गया था। दरअसल प्रियंका की हील्स का पंप काफी अनकंफर्टेबल दिखाई दे रहा था और देखने पर ये फुटवियर प्रियंका को काफी टाइट लग रहा था, जिस वजह से हील से उनके पैरों की उंगुलियां बाहर निकल रही थी। कई लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को उनकी ड्रेस के लिए भी ट्रोल किया। कुछ लोगों का कहना था कि प्रियंका को शाही शादी के मौके पर इंडियन ड्रेस यानि साड़ी पहन कर जानी चाहिए थी। वहीं इंडस्ट्री के ही कुछ लोगों ने प्रियंका की ड्रेस को शानदार बताया। इससे पहले भी प्रियंका को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान पहनी गई ड्रेस को लेकर ट्रोल किया गया था।