दुनिया भर में आज शिवरात्रि की धूम है। हर कोई भगवान शिव की आराधना कर रहा है। इस मामले में सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को फैंस के साथ तस्वीरें शेयर की है जिनमें वह पति निक जोनास के साथ भगवान शिव की पूजा करती नजर आ रही थीं। दोनों को महा शिवरात्रि के मौके पर अपने लॉस एंजेलिस स्थित मंदिर में पूजा करते देखा गया।
दोनों को एक बड़ी सी भगवान शिव की मूर्ति के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हर हर महादेव! मनाने वाले सभी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।” फोटो में निक और प्रियंका कैमरे की तरफ पीठ किए हुए हैं। जहां निक ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना है, वहीं प्रियंका ने भारतीय पोशाक पहनी है। इस साल की शुरुआत में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद यह उनकी पहली महा शिवरात्रि है।
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अंगुलियों की मदद के एक्सप्रेशन देती दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का कहना है कि पूजा के दौरान प्रियंका की गोद में उनकी नन्ही सी बेटी भी है। हालांकि प्रियंका ने अभी तक बेटी की कोई भी तस्वीर या नाम फैंस के साथ शेयर नहीं किया है।

प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। निक प्रियंका ने बयान जारी करते हुए कहा, “हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

पिछले हफ्ते, प्रियंका ने तस्वीरों का एक सेट साझा किया, जिसमें उनके बच्चे के कमरे की एक झलक भी थी। फोटो में भगवान कृष्ण की मूर्ति के बगल में एक साथ रखे कई सॉफ्ट टॉयज दिखाए गए हैं।
इसके साथ ही प्रियंका ने रूस-यूक्रेन संकट के बारे में भी बात की। पीसी ने वहां का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यूक्रेन में जो स्थिति सामने आ रही है वह भयानक है। निर्दोष लोग अपने जीवन और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए भय में जी रहे हैं, जबकि तत्काल भविष्य की अनिश्चितता को नेविगेट करने की कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है, लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में गूंजेगा। इस युद्ध क्षेत्र में बेगुनाह जिंदगियां जा रही हैं। वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। यूक्रेन के लोगों की सहायता करने के तरीके के बारे में मेरे बायो में लिंक पर और जानकारी दी गई है।”