दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियों भी होने लगी हैं। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के शाही उम्मेद भवन पैलेस में होनी है। यहां उनकी शादी का जश्न 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए निक जोनस भारत पहुंच चुके हैं। सूत्रों की माने तो यहां प्रियंका और निक पीएम मोदी के अलावा कई अन्य वीआइपी मेहमानों को शादी के लिए निमंत्रण देने जाएंगे।

प्रियंका ने निक के आगमन पर एक खास फोटो शेयर किया है। उन्होंने इस तस्वीर में कैप्शन डालते हुए निक का  स्वागत किया है। इससे पहले न्यू यॉर्क से उड़ान भरते हुए निक काफी एक्साइटेड दिखाई दिए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया था।  इससे पहले प्रियंका ने अपने ब्राइडल शावर और बैचलरेट पार्टी को भी शानदार तरह से सेलिब्रेट किया था। खबर है कि उनकी शादी क्रिश्चन रीति-रिवाज से होगी। जोधपुर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। कुछ दिन पहले ही प्रियंका की मां मधु चोपड़ा तैयारी का जायजा लेने के लिए जोधपुर गई थीं। इसके शादी की जगह फाइनल होने से पहले एक बार प्रियंका और निक भी जोधपुर आए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका अपनी शादी भारतीय परंपरा के अनुसार, राजस्थान के उम्मैद भवन पैलेस होटल में करेंगी। डेली मेल के अनुसार, इस होटल यानी पूरे वेडिंग वेन्यू का किराया 60,000 डॉलर पर नाइट यानी लगभग 43 लाख रुपए होगा। प्रियंका चोपड़ा ने उम्मेद भवन में शादी के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और कुछ करीबी लोगों के लिए 65 विशेष सजावट वाले रूम बुक किए हैं। यहां ठहरने वाले मेहमान सूर्यास्त के वक्त 14 सदी का चर्चित मेहरानगढ़ का किला भी अपने अपने छज्जे से देख सकेंगे। यह पैलेस और होटल 52 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें किस्म किस्म में फूलों के बगीचे, स्वीमिंग पूल, स्पा, मसाज रूम और योगा रूम आदि हैं।

https://www.jansatta.com/photos/entertainment-gallery/tisca-chopra-look-stunning-in-her-new-photoshoot-have-a-look-hd-picture-of-tare-zameen-hai-actress-tisca-chopra/540304/5/