Priyanka Chopra, Farhan Akhtar, The Sky is Pink Trailer: The Sky Is Pink का ट्रेलर लॉन्च होने के चंद घंटे बाद महाराष्ट्र पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ एक मामला नोटिस किया। घबराइए नहीं! ये मामला मुंबई पुलिस ने किसी संगीन अपराध के खिलाफ नहीं बल्कि पीसी की आने वाली मूवी के ट्रेलर के एक सीन पर उठाया। दरअसल ट्रेलर में प्रियंका अपने लव पार्टनर फरहान अख्तर से कहती हैं कि एक बार बेटी आइशा ठीक हो जाए तो हम मिलकर बैंक लूटेंगे। इसी सीन का स्क्रीन शॉट लेते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में साथ में ये भी लिखा कि इस गुनाह के लिए आपको आईपीसी की धारा 393 के तहत आर्थिक दंड के साथ तीन साल की जेल हो सकती है।
इससे भी मजेदार हुआ जब महाराष्ट्र पुलिस के इस ट्वीट का जवाब प्रियंका ने दिया। उन्होंने लिखा, ‘उप्स! रंगे हाथों पकड़े गए। अब प्लान बी एक्टिवेट करना पड़ेगा।’ अब पीसी के जवाब के बाद उनके फैंस और ट्विटर यूजर्स ने मजे लेते हुए कई कमेंट्स किए। एक यूजर ने कहा, ‘पीसी बिल्कुल चुप! इनको ये मत बताना कि कोई और प्लान है।’
Oops caught red handed… time to activate Plan B @FarOutAkhtar!#TheSkyIsPink https://t.co/bvyPgFM6gi
— PRIYANKA (@priyankachopra) September 10, 2019
द स्काई इज पिंक फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इसमें शुरुआत होती है फरहान-प्रियंका के रोमांटिक सीन से, इसके बाद धीरे-धीरे उनकी लाइफ में कहानी थोड़ा बदलाव लेती है। दोनों शादी करते हैं और उनके घर में बेटी पैदा होती है। लेकिन इस बीच बेटी को जानलेवा बीमारी हो जाती है। जायरा उस बीमार लड़की का किरदार निभा रही हैं। इसी बच्ची की बीमारी का इलाज कराने की बात पर प्रियंका ने फरहान को बैंक लूटने जैसा डायलॉग मारा था।
The Sky Is Pink: See Movie Trailer
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की इससे पहले आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी बाजीराव मस्तानी। इस फिल्म में वह दीपिका और रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके बाद चर्चा चली कि वो सलमान खान के साथ भारत मूवी से वापसी करेंगी लेकिन वह फिल्म से बाहर हो गईं। अब वह फरहान अख्तर के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ में आने जा रही हैं। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम की मां की भूमिका में हैं।