बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) में नजर आ रही हैं। उनकी ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और नंबर 1 पर ट्रेंड भी कर रही है। इसके लिए उन्होंने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि जब उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उनके पति की उम्र महज 7 वर्ष रही थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने उन दिनों के उस पल के बारे में बताया था कि ससुराल वालों का रिएक्शन कैसा था?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। फैंस दोनों को जहां खूब पसंद करते हैं वहीं, ट्रोल्स दोनों की उम्र के फासले को लेकर जमकर ट्रोल भी करते हैं। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। लेकिन इस बात को बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि एक्ट्रेस ने जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो निक जोनस 7 साल के थे। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है। जेनिफर हडसन को हाल ही में दिए इंटरव्यू में देसी गर्ल ने खुद को लेकर कई खुलासे किए हैं।

18 साल की थीं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव अगेन’ (Love Again) को लेकर चर्चा में हैं। वो इसके प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में इसके प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने बताया कि साल 2000 में जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और टीवी पर दुनिया भर में अपनी जीत का परचम लहरा रही थीं तो पति निक जोनस 7 साल के थे। उन्होंने पहली बार एक्ट्रेस को टीवी पर देखा था। इस स्टोरी के बारे में प्रियंका को उनकी सास ने बताया था। एक्ट्रेस बताती हैं कि ‘जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो वो महज 18 साल की थीं। ये इवेंट लंदन में आयोजित किया गया था। उनकी सास ने उन्हें इसकी कहानी बताई थी कि उन्होंने एक्ट्रेस को टीवी पर जीतते देखा था।’

वहीं, प्रियंका सास की बात ना स्वीकारते हुए आगे कहती हैं कि ‘ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि प्रियंका 2000 में लंदन में थीं और उनकी सास टेक्सास में थीं।’ लेकिन एक्ट्रेस की सास भी हार नहीं मानती हैं और अपनी बात को प्रूव करने के लिए कहती हैं कि उन्हें अच्छे से याद है। वो महीना नवंबर था और 7 साल का निक किसी ब्रॉडवे शो पर था और निक के भाई 8-9 साल के थे।

टेक्सास पापा संग निक ने देखा था प्रियंका को पहली बार

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं कि ‘उनका मानना है कि यही किस्मत है और जो होना होता है हो जाता है।’ अपनी सास की बात को आगे बढ़ाते हुए देसी गर्ल फिर कहती हैं कि ‘उनके ससुर को ऐसे इवेंट्स देखना काफी पसंद हैं। वो देख रहे थे और फिर निक आ गए थे। फिर दोनों ने साथ में उन्हें जीतते हुए देखा था। प्रियंका को लगता है कि ये होना ही था और ये सब जिंदगी में इसलिए होता है ताकि यादें बन सकें।’

प्रियंका-निक ने 2018 में की थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने क्रिश्चिन और हिंदू रीति रिवाजों से 1 दिसंबर, 2018 में शादी की थी। इनकी शादी को चार साल का वक्त हो गया है मगर इनके प्यार और बॉन्डिंग के बीच उम्र कभी भी रोड़ा नहीं बनी। ये सभी जानते हैं कि दोनों की उम्र में 10 साल का फासला है। साल 2021 में कपल पैरेंट्स बना। सेरोगेसी की मदद से बेटी मालती का जन्म हुआ।

FAQs
Q.1 प्रियंका चोपड़ा की बेटी कैसे पैदा हुई?
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का जन्म सेरोगेसी की मदद से हुआ था।

Q.2 प्रियंका चोपड़ा इतनी मशहूर क्यों है?
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक में काम किया है।

Q.3 प्रियंका चोपड़ा क्या काम करती है?
प्रियंका चोपड़ा पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। वो पूर्व मिस वर्ल्ड हैं। वो फिल्मों और वेब सीरीज में काम करती हैं।