Priynaka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने फैन्स को कपल गोल्स देते हैं। प्रियंका अक्सर पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि कपल की उम्र में अंतर होने के कारण अक्सर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। अब प्रियंका ने निक के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद एक बार फिर से लोग उनका जमकर मजाक उठा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों में क्रीम कलर का गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं निक ने भी थ्री पीस सूट पहना हुआ है। निक और प्रियंका एक-दूसरे का हाथ थामे तस्वीर में पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- मां और बाप। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-आंटी और बेटा। एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है- निक के साथ हाई हील मत पहना करो और फेमिनिस्ट बात किया करो। प्रियंका और निक की तस्वीरों पर ज्यादातर निगेटिव कमेंट्स ही आए हैं। 2 घंटे के भीतर कपल की इन तस्वीरों को 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में 10 साल का अंतर है। प्रियंका 36 साल तो निक 26 साल के हैं। बीते साल दिसंबर माह में कपल शादी के बंधन में बंधा था। कुछ दिन पहले प्रियंका-निक के तलाक की अफवाह सामने आई थी। हालांकि प्रियंका ने इन अफवाहों का खंडन कर दिया था।
करियर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा फिल्म में फरहान अख्तर भी हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।