Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इस समय बॉलीवुड—हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी है। दोनों के बीच लव रिलेशनशिप कितनी मजबूत है इसको आप उन तस्वीरों से भी देख सकते हैं जो प्रियंका और निक अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। पर इस बार मामला कुछ और है। प्रियंका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर निक के साथ वाली तस्वीर फोटोशॉप करके पोस्ट की। पर यहां सभी प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि इरादा और वजह जानकर आपको खुशी होगी।
दरअसल एक अवार्ड शो में निक के भाई को अवार्ड दिया जाना था। इसमें निक का पूरा परिवार था लेकिन प्रियंका साथ में नहीं थीं। ऐसे में अवार्ड मिलने के बाद पूरी फैमिली अपने अपने जोड़ो के साथ हग करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई।
इसमें निक के सभी परिवार वाले अपने जोड़ों के साथ किस करते हुए दिख रहे हैं सिर्फ निक ही अकेले खड़े हैं। इस फोटो पर सोशल मीडिया पर सभी ने मजे लेते हुए कमेंट करना शुरू किया। अब बारी थी प्रियंका की, उन्होंने भी उसी फोटो में फोटोशॉप करते हुए खुद को निक के साथ दिखाते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की।
प्रियंका के इस शानदार डिफेंस से न सिर्फ निक को अच्छा लगा बल्कि सोशल मीडिया पर भी जो लोग बेचारा कह कर कमेंट कर रहे थे, अचानक से पीसी की तारीफ करने लगे। वाकई प्रियंका का कमिटमेंट जितना अपने काम और प्रोफेशन को लेकर है, उससे कहीं ज्यादा अपने हबी निक को लेकर भी है।
(और Entertainment News पढ़ें)