Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में थे। वहीं अब प्रियंका ने निक जोनस का एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस के गाने को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की फिल्म का गाने से मैशअप किया गया है। दरअसल प्रियंका ने ‘कूल’ गाने के वीडियो के ऊपर गोविंदा का गाना ‘मेरी पैंट भी सेक्सी’ का मैशअप वर्जन शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते वक्त प्रियंका ने गोविंदा को भी टैग किया है। वीडियो को प्रियंका और निक के फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसे मजेदार बताया है। वहीं कुछ लोगों ने निक जोनस की जमकर तारीफ की है। बता दें कि जोनस बदर्स के ‘सकर’ गाने के बाद हाल ही में ‘कूल’ टाइटल के नाम से भी दूसरा गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में भी निक जोनस के साथ में प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं। जबकि इसके पहले गाने में प्रियंका-निक और जोनस ब्रदर्स भी नजर आए थे।
बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के अटलांटा में आयोजित एक कॉन्सर्ट में पहुंची थी। इस दौरान निक जोनस की एक फीमेल फैन ने अपनी ब्रा उतारकर निक पर फेंक दी थी। खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने इसे खुद उठा लिया और निक जोनस तक भी पहुंचाया। इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका ने लिखा था कि फैन का संदेश पति तक पहुंचा दिया। निक की फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा जोनस फैमिली संग छुट्टियां बिताते हुए भी नजर आईं थीं। प्रियंका के निक जोनस संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।