बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बहुत से लोग इस बात से भी वाकिफ होंगे कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने से की थी। अब हाल ही में उनकी मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई चीजें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक्ट्रेस ने मिस वर्ल्ड में स्विमवियर राउंड में बिकिनी पहनने से मना कर दिया था।
मधु चोपड़ा ने लेहरेन रेट्रो से बात करते हुए कहा कि मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल स्टेज पर होने के बावजूद, प्रियंका हमेशा इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थीं कि वह खुद को कैसे पेश करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के स्विमवियर राउंड में एक्ट्रेस ने ‘टू पीस’ पहनने से इनकार कर दिया और ऑर्गेनाइजेशन ने उनकी इस चीज का सम्मान भी किया।
टू-पीस पहनने से प्रियंका ने किया मना
मधु चोपड़ा ने कहा, “प्रियंका का व्यवहार, उसका कनडक्ट कही भी… देखो स्विमवियर में भी, आयोजकों ने कहा कि टू पीस पहनो, लेकिन उसने (प्रियंका) ने कहा ना। उसने प्रोफेशनलिज्म के साथ भी अपनी गरिमा बनाए रखी। उसने नखरे नहीं दिखाए।
लारा दत्ता ने की थी प्रियंका की मदद
इसके साथ ही अपनी बात को जारी रखते हुए मधु चोपड़ा ने शेयर किया कि मिस इंडिया में लारा दत्ता ने उनकी काफी मदद की थी। लारा ने उन्हें खुद से कपड़े पहनना सिखाया, लारा ने उन्हें चलना सिखाया, लारा ने उन्हें खुद से मेकअप करना सिखाया, क्योंकि उन्हें यह सब खुद ही करना था। प्रियंका तो कुछ नहीं करती थीं, सिर्फ काजल।
वहीं, सिमी ग्रेवाल के साथ रेंडेजवस में शामिल होकर, प्रियंका ने खुलासा किया कि वह और दीया मिर्जा हमेशा उनके मेकअप में मदद करने के लिए लारा को मां कहती हैं। बता दें कि दोनों एक्ट्रेस आज भी अच्छी दोस्त हैं। इससे पहले मधु चोपड़ा ने ये भी बताया कि उनका अपने दामाद निक जोनस के साथ बहुत प्यारा रिश्ता है। उन्होंने निक जोनस के साथ अपनी शुरुआत की मुलाकातों के बारे में भी बताया और कहा कि जब वो निक से मिली थीं, प्रियंका ने उससे पहले ही शादी का फैसला कर लिया था। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।